हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान आज संगीत जगत ही नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सुनिधि ने हिंदी ही नहीं मराठी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, पंजाबी, असमी, नेपाली और उर्दू भाषा में भी कई गानों को अपनी आवाज दी है। हाल ही में, सिंगर सुनिधि चौहान ने 18 साल की उम्र में अपनी टूटी शादी पर बात की। आइए आपको बताते हैं...
Sunidhi Chauhan: 18 की उम्र में अपनी टूटी शादी को याद कर भावुक हुईं सुनिधि, कहा- मैंने गलतियां की हैं लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बीते हुए कल के बारे में के बात करते हुए सुनिधि ने बताया कि वह कभी-कभी अपने जीवन के कठिन दौर और मुश्किलों के लिए आभारी महसूस करती हैं, क्योंकि इन अनुभवों के जरिए उन्हें जीवन के बेहतर पक्ष के बारे में पता चला, जो उनका इंतजार कर रहा था। उन्होंने खुलासा किया कि वह जानती थीं कि शादी में रहते हुए वह सही जगह पर नहीं थीं, लेकिन अंततः इससे बाहर आने के बाद ही उन्हें खुशी महसूस हुई।
फिलहाल, सुनिधि अपने पति हितेश सोनिक और अपने बेटे तेग के साथ खुशहाल लाइफ जी रही हैं। वहीं, पिछले वर्षों में हितेश और सुनिधि के बीच भी तलाक की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन बाद में कंपोजर ने इन खबरों को महज अफवाह बता कर खारिज कर दिया था।
यह भी पढ़ें: करण जौहर की जान बचाने के लिए चट्टान की तरह खड़े हो गए थे शाहरुख खान, गोली खाने को तैयार था 'जवान'