फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन स्टार्स का अंदाज ही नहीं, ट्विटर बायो भी कहता है बहुत कुछ

Thu, 02 Feb 2023 03:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 02 Feb 2023 03:05 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Twitter and Their Creative Bios from Amitabh Bachchan to Ajay Devgn
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड स्टार्स केवल फिल्मों तक ही नहीं सीमित नहीं रहते हैं। वे असल जिंदगी में अपने फैंस से इंटरैक्ट करने के लिए सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सहारा लेते हैं। देश के अहम मुद्दों पर बोलना हो या फिर अपनी फिल्म का प्रमोशन करना, बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया का ही सहारा लेते हैं। इन बॉलीवुड स्टार्स की क्रिएटिविटी की बात की जाए तो कई स्टार्स को 10 में से 10 नंबर मिल जाएंगे। दरअसल, खुद का इंट्रो देना सबसे मुश्किल काम होता है। ट्विटर पर अपने बारे में कई स्टार्स ने ऐसे इंट्रो लिखे हैं, जिन्हें पढ़कर आप भी बोलेंगे कि ये इतना सोच कैसे पाते हैं। सेलेब्स ट्विटर या फेसबुक पर अपने बारे में क्या लिखते हैं, आइए आपको बताते हैं

Bollywood Stars Twitter and Their Creative Bios from Amitabh Bachchan to Ajay Devgn
महानायक अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर बायो पर अपने पिता मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता की लाइन ‘तुमने हमें पूज पूज कर पत्थर कर डाला, वे जो हम पर जुमले कसते हैं हमें ज़िंदा तो समझते हैं’ लिखी है। जिससे पता चलता है कि वह अपने पिता और उनकी लिखी हुई कविताओं से बेइंतहा प्यार करते हैं। 

यह भी पढ़ें: ‘पठान’ की सफलता पर मनोज कुमार की प्रतिक्रिया, बोले, ‘दृश्यम 2’ भी तो हिट हुई है

Bollywood Stars Twitter and Their Creative Bios from Amitabh Bachchan to Ajay Devgn
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की प्रोफाइल भी बेहद इंटरेस्टिंग है। अजय ने अपनी प्रोफाइल पर 'आई टॉक मोर इन मूवीज देन इन रियल लाइफ' लिखा हुआ है। इससे पता चलता है कि अभिनेता रियल लाइफ में कम बोलना पसंद करते हैं और फिल्मों के जरिए अपनी बात रखना ज्यादा पसंद करते हैं। ट्विटर पर अभिनेता अजय देवगन के 16 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें: तस्वीर में दिख रहे ये दो बच्चे आज हैं बड़े सितारे, दोनों स्पाई यूनिवर्स का रह चुके हैं हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Twitter and Their Creative Bios from Amitabh Bachchan to Ajay Devgn
ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्विटर बायो में 'अ बुलेटिन बोर्ड फॉर न्यूज, अपडेट एंड लिंक्स पेरटाइनिंग टू ट्विंकल खन्ना कॉलम्स, बुक्स एंड प्रोजेक्ट्स' लिखा हुआ है'। जो साफ तौर पर यह दर्शाता है कि अभिनेत्री को सामाजिक तौर से लोगो से जुड़े रहना बहुत पसंद है। बता दें कि ट्विंकल को किताबों से बेहद प्यार है। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बातचीत करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें:  नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'दशहरा' का कमाल, रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों

विज्ञापन
Bollywood Stars Twitter and Their Creative Bios from Amitabh Bachchan to Ajay Devgn
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन 
बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन के ट्विटर पर 32.1M फालोवर्स हैं। ऋतिक ने अपने ट्विटर बायो में 'मैन ऑन मिशन- टू लीव द बेस्ट लाइफ पॉसिबल कम व्हाट मे' लिखा है। यह दर्शाता है कि वह अपने काम को लेकर काफी सजग है। साथ ही, अपने काम को बेस्ट तरीके से लोगों तक पहुंचाने का निश्चय भी करते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या नीना गुप्ता को भारत ला पाएंगे शिव शास्त्री? फिल्म का ट्रेलर रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed