फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में कोरोना: अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी संक्रमित, बोलीं- ज्यादा मजबूत होकर करूंगी वापसी

Sun, 09 Jan 2022 06:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 09 Jan 2022 06:42 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गई है। अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी।

विज्ञापन
Corona in Bollywood: Actress Esha Gupta got corona infected said I will come back stronger than before
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

देश में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोजाना हो रहे संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रॉन ने भी सबकी चिंता बढ़ा ही है। कोरोना के फिर बढ़ते मामलों को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में एक फिर कोरोना प्रतिबंध लगाने शुरू हो गए हैं। दूसरी तरफ मनोरंजन जगत में इस संक्रमण का असर तेजी से देखने को मिल रहा है। दरअसल, बीते कई दिनों में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई कलाकार इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। 

Corona in Bollywood: Actress Esha Gupta got corona infected said I will come back stronger than before
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा,  'सभी सुरक्षा मानकों को पालन करने के बावजूद मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैं कोरोना नियमों का पालन कर रही हूं और खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

Corona in Bollywood: Actress Esha Gupta got corona infected said I will come back stronger than before
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि मैं पहले से भी ज्यादा मजबूत बनकर वापस आऊंगी। आप सभी लोग सुरक्षित रहें और मास्क जरूर पहनें। अपना बहुत ध्यान रखें और मास्क को ऊपर करना बिल्कुल ना भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona in Bollywood: Actress Esha Gupta got corona infected said I will come back stronger than before
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram

मनोरंजन जगत में इन दिनों लगातार कई कलाकार कोरोना के चपेट में आते जा रहे हैं। कई शो के कलाकार संक्रमित होने की वजह से अब शूटिंग को लेकर भी असमंजस की स्थिति हो गई है। इससे पहले मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाघा यानी तन्मय वेकारिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक बिग बॉस 15 फेम विशाल कोटियन भी इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
 

 

विज्ञापन
Corona in Bollywood: Actress Esha Gupta got corona infected said I will come back stronger than before
आयशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले बीते दिन टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार' में फेम आयशा सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।  इसके अलावा हाल ही में विशाल ददलानी, महेश बाबू. स्वरा भास्कर, अरिजीत सिंह, एलिस कौशिक, सिमरन बुधरूप, अक्षय खरोदिया, मोहित परमार,नकुल मेहता, शरद मल्होत्रा, वरुण सूद, एरिका फर्नांडीस और शिखा सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed