सोशल मीडिया: इंटरनेट पर छाई विक्की और कटरीना की नई तस्वीर, फैंस ने कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "हमेशा के लिए।" इसके साथ उन्होंने इस कैप्शन के साथ एक लाल दिल वाला इमोजी भी पोस्ट के साथ शेयर किया। इस तस्वीर में कटरीना और विक्की पारंपरिक कपड़े पहने दिख रहे हैं, जिसमें वे दोनों साथ में डांस करते भी दिख रहे हैं। वहीं, इस तस्वीर को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कपल के संगीत समारोह की तस्वीर है। इसी क्रम में एक फैन ने कमेंट में लिखा,"संगीत की तस्वीर"।
फोटो में कटरीना और विक्की एक साथ डांस करते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस दौरान लहंगा पहने एक्ट्रेस के हाथों में लाल चूड़ियां और मेहंदी भी दिखाई दे रही है। वहीं, विक्की भी नीले रंग के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
इससे पहले कटरीना ने भी इंस्टा पर एक फोटो शेयर कर विक्की को एक महीना पूरा होने पर बधाई दी। उन्होंने काेप्शन में लिखा ,"हैप्पी वन मन्थ माय लव।" कटरीना की इस पोस्ट कई लोग प्रतिक्रिया देते हुए इस पर कमेंट कर रहे हैं।
कटरीना और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में शादी की थी। शादी में केवल 120 मेहमान शामिल हुए, जिनमें नेहा धूपिया, अंगद बेदी, कबीर खान और मिनी माथुर जैसी हस्तियां शामिल थीं। इस जोड़े ने पहले इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी, मेहंदी और शादी समारोह की तस्वीरें साझा की थीं।