जान्हवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बेहद ही कम समय में फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जान्हवी ने फिल्मी दुनिया में फिल्म ‘धड़क’ से कदम रखा था, जो साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जान्हवी के साथ ईशान खट्टर नजर आए थे। फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक्स को भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था लेकिन आज के समय में एक्ट्रेस काफी बदल गई हैं। जान्हवी ने कुछ ही समय में खुद में एक शानदार बदलाव किया है जो फैंस को खूब पसंद आया है। सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर की हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें छाई रहती हैं। वहीं, अब जान्हवी की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। इन तस्वीरों में जान्हवी ने सिर्फ स्वेटर पहने हुए पोज दिए हैं और उनका ये अंदाज देखकर फैंस तक हैरान हैं।
Photos: जान्हवी कपूर ने सिर्फ स्वेटर पहनकर करवाया फोटोशूट, हॉट तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, जान्हवी कपूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं उसमें देखा जा सकता है कि जान्हवी ने लाइट ब्राउन कलर का स्वेटर पहना हुआ है लेकिन एक्ट्रेस ने इस स्वेटर के साथ न कोई पेंट पहनी है और ना ही उन्होंने कोई पायजामा पहना हुआ है। हालांकि, इस स्वेटर के साथ जान्हवी अपनी अदाएं जरूर दिखा रही हैं।
पहली तस्वीर में जान्हवी अपने हाथों से अपना स्वेटर खींच रही हैं और दूसरी ओर देखकर पोज दे रही हैं। इस दौरान वह घुटने के बल हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपने चेहरे पर हाथ रखकर मुस्कुरा रही हैं। वही, आखिरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि जान्हवी ने अपना एक हाथ चेहरे पर रखा हुआ है और दूसरा हाथ पैर पर रखा है। इस दौरान वह दूसरी ओर देख रही हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर काफी सुंदर लग रही हैं।
जान्हवी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम ईशान खट्टर के साथ जोड़ा जाता है। दावा किया जाता है कि फिल्म ‘धड़क’ के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन समय के साथ दोनों अलग भी हो गए। हालांकि, कुछ समय पहले ही जान्हवी कपूर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने दोस्त अक्षत राजन के साथ नजर आ रही थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर के जल्द ही फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में नजर आएंगी, जो धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इसके अलावा वह ‘गुड लक जैरी’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी नजर आएंगी।