फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shruti Haasan Santanu Hazarika: श्रुति हासन ने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका को लेकर किया यह खुलासा, देखिये वीडियो

Sun, 09 Jan 2022 04:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 09 Jan 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
Shruti Haasan reveals she said I love you first to boyfriend Santanu Watch
श्रुति हासन अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ। - फोटो : Social Media

दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री श्रुति हासन और उनका ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। श्रुति और शांतनु अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहते हैं। अब अभिनेत्री श्रुति हासन ने खुलासा किया है कि वह सबसे पहले अपने प्रेमी शांतनु हजारिका को 'आई लव यू' कहने वाली थीं।


 

Shruti Haasan reveals she said I love you first to boyfriend Santanu Watch
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, रविवार को इंस्टाग्राम पर श्रुति हासन ने कपल्स चैलेंज में हिस्सा लेते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने कई सवालों के जवाब दिया। वीडियो में शांतनु और श्रुति हासन ने एक-दूसरे को लेकर कई सवालों के जवाब दिये। 

 

Shruti Haasan reveals she said I love you first to boyfriend Santanu Watch
श्रुति हसन - फोटो : Social Media

श्रुति हासन ने 'पहले किसकी दिलचस्पी थी' सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए शांतनु हजारिका की ओर इशारा किया। उसी वक्त शांतनु ने श्रुति हासन की ओर अपना सिर झुका लिया और फिर दोनों सिर हिलाने लगे। इसके बाद जब सवाल आया कि 'किसने पहले आई लव यू कहा था', इस पर श्रुति हासन मुस्कुराई और खुद की ओर इशारा किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Haasan reveals she said I love you first to boyfriend Santanu Watch
श्रुति हासन - फोटो : amar ujala

शांतनु ने भी अपना सिर उसकी ओर झुका लिया। जब उनसे पूछा गया कि 'कौन ज्यादा प्रोटेक्टिव है' तो दोनों ने एक-दूसरे की तरफ इशारा किया। इस बात से दोनों सहमत थे कि वह एक-दूसरे के प्रति प्रोटेक्टिव हैं। इसके बाद जब पूछा गया कि कौन ज्यादा खाता है, इस पर श्रुति ने शांतनु की तरफ इशारा किया।

 

विज्ञापन
Shruti Haasan reveals she said I love you first to boyfriend Santanu Watch
Shruti Haasan - फोटो : Social Media

श्रुति और शांतनु से जब पूछा जाता है 'सबसे अधिक पैसा कौन खर्च करता है' इस पर शांतनु अपनी गर्लफ्रेंड श्रुति की तरफ इशारा करते हैं। वहीं श्रुति हासन भी इस बात पर सहमत होती हैं। इस इंस्टाग्राम वीडियो में जब उनसे पूछा जाता है 'पहले कौन सोता है' तो इसका जवाब देते हुए श्रुति हासन ब्वॉयफ्रेंड शांतनु की ओर इशारा करती हैं। यह एक मजेदार वीडियो है जिसे इंस्टाग्राम पर अब तक 1 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर हजारों की संख्या में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed