फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farah Khan Birthday: बतौर बैकग्राउंड डांसर फराह ने शुरू किया था करियर, सरोज खान के एक फैसले ने बदली किस्मत

Sun, 09 Jan 2022 04:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 09 Jan 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
Farah Khan Birthday: Farah started her career as a background dancer one decision of Saroj Khan changed her luck
फराह खान - फोटो : instagram/farahkhankunder/

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और रियलिटी शो जज फराह खान हर साल 9 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती है। इसी क्रम में इस साल फराह अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फराह खान का जम्न 9 जनवरी 1965 को हुआ था। फराह के पिता कामरान खान मुसलमान थे, जबकि उनकी मां मेनका ईरानी पारसी थीं। उनके स्टंटमैन से फिल्ममेकर बने थे। हालांकि, जब फराह काफी छोटी थीं, तभी उनके माता- पिता अलग हो गए थे।

फराह ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से सोशियोलॉजी में अपनी पढ़ाई पूरी की। वे माइकल जैक्सन से काफी प्रभावित थीं। यह वजह थी कि उन्होंने माइकल जैक्सन की एल्बम थ्रिलर देखने के बाद डांस को अपना करियर चुना। इसके बाद उन्होंने
खुद ही डांस सीखा और फिर अपना डांस ग्रुप तैयार किया। लेकिन इस सफर में उनकी राह आसान नहीं थी। फराह खान का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। फराह के पिता बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रहे थे, जिसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था। 

Farah Khan Birthday: Farah started her career as a background dancer one decision of Saroj Khan changed her luck
फराह खान लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/farahkhankunder/

अपने बचपन के दिनों के बारे में एक इंटरव्यू में फराह ने बताया था कि उनके पिता ने फिल्म ऐसा भी होता है बनाई। इस फिल्म में उन्होंने अपनी सारी कमाई लगा दी थी। लेकिन यह फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। वहीं, फराह ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर से की थी। फराह खान की मम्मी ने सलमान के पिता सलीम खान के साथ काम किया था। इसलिए सलमान खान, फराह खान और साजिद खान बचपन के दोस्त हैं।

Farah Khan Birthday: Farah started her career as a background dancer one decision of Saroj Khan changed her luck
फराह खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह खान के पिता को शराब की लत थी। इसके चलते उनके निधन हो गया। पिता के निधन के बाद फराह ने घर की जिम्मेदारियां खुद उठाई। फराह खान को इस मुकाम तक पहुंचाने में फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की अहम भागीदारी है।  दरअसल, सरोज खान ने  साल 1992 में आई फिल्म आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर के बीच में छोड़ दिया। जिसके बाद फराह खान ने उनकी जगह ली और कई गानों को कोरियोग्राफ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farah Khan Birthday: Farah started her career as a background dancer one decision of Saroj Khan changed her luck
फराह खान

वहीं फराह की निजी जिंदगी की बात एक्ट्रेस ने 9 दिसंबर 2004 में शिरीष कुंदर से शादी कर ली थी। शिरीष उम्र में फराह से करीब 8 साल छोटे हैं। लेकिन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया। फराह से शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी।

विज्ञापन
Farah Khan Birthday: Farah started her career as a background dancer one decision of Saroj Khan changed her luck
फराह खान लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/farahkhankunder/

कोरियोग्राफर फराह खान 43 साल की उम्र में मां बनीं थीं। हालांकि, उन्होंने मां बनने के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया था। फराह खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी यह खुशी फैंस के साथ साझा की थी। इस दौरान इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने सभी महिलाओं के नाम एक भावुक करने वाला नोट भी लिखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed