बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना नय्यो लगदा रिलीज हुआ था, जिसमें सलमान खान के हुक स्टेप का जमकर मजाक उड़ाया गया था। अब इस पर 'किसी का भाई किसी का जान' के डायरेक्टर फरहाद सामजी ने अपना रिएक्शन दिया है।
Farhad Samji: सलमान खान के गानों पर बनने वाले मीम पर बोले फरहाद सामजी, कहा 'अभी और गाने आएंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुक स्टेप को लेकर ट्रोल हुए सलमान खान
'नय्यो लगदा' गाने को सलमान खान और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया है, लेकिन जैसे ही ये सॉन्ग रिलीज हुआ तो सलमान खान के हुक स्टेप पर मीम्स वायरल होने लगे। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि, फरहाद सामजी का कहना है कि सलमान खान पर वायरल हुए मीम्स के बारे में उन्हें सबकुछ पता है।
यह भी पढ़ें: शनिवार को तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में दोगुना इजाफा, रानी की फिल्म ने भी पकड़ी रफ्तार
बता दे कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा सलमान खान के पास 'टाइगर 3' और 'किक 2' जैसी फिल्में भी हैं।
यह भी पढ़ें: काजल राघवानी ने थामा भोजपुरी में एक्शन का परचम, ‘नाम बदनाम’ के लिए बनी दबंग