फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farhan Akhtar film Toofaan Preponed For Ranveer Singh Jayeshbhai Jordaar

टल गई रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की फिल्मों की टक्कर, जानिए फिल्मों की नई रिलीज डेट

Fri, 13 Mar 2020 05:02 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 13 Mar 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar film Toofaan Preponed For Ranveer Singh Jayeshbhai Jordaar
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहीं दो बड़ी हिंदी फिल्मों की टक्कर टल गई है। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' और फरहान अख्तर की 'तूफान' दस्तक देने को तैयार थी। हालांकि आपसी सहमती के बाद आदित्य चोपड़ा (निर्माता, जयेशभाई जोरदार) और रितेश सिधवानी (निर्माता, तूफान) अलग-अलग तारीखों पर फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार हो गए हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'तूफान' अब 18 सितंबर 2020 को रिलीज होगी और यशराज फिल्म्स की 'जयेशभाई जोरदार' 2 अक्टूबर 2020 को दस्तक देगी।

विज्ञापन

Farhan Akhtar film Toofaan Preponed For Ranveer Singh Jayeshbhai Jordaar
जारी किया गया स्टेटमेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दोनों ही प्रोडक्शन हाउस के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है। इस घोषणा में कहा गया है, 'दोनों ही फिल्मों के हितों को ध्यान में रखते हुए और आदर्श थियेटर रिलीज निश्चित करने के लिए आदित्य चोपड़ा और रितेश सिधवानी ने अपनी फिल्मों को अलग अलग तारीखों पर रिलीज करने का निश्चिय किया है।' गौरतलब है कि 'जयेशभाई जोरदार' एक कॉमेडी फिल्म है जिसे दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित किया गया है। निर्देशक के तौर पर यह उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती व्यक्ति के किरदार में नजर आ रहे हैं जो समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करता है। वहीं फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' की बात करें तो यह फिल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में फरहान एक मुक्केबाज के किरदार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Farhan Akhtar film Toofaan Preponed For Ranveer Singh Jayeshbhai Jordaar
jayeshbhai jordaar - फोटो : amar ujala

उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर यशराज फिल्म्स की लिए लकी साबित रहा है। पिछले साल इसी मौके पर फिल्म 'वॉर' रिलीज हुई थी। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग करते हुए बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए थे। अब यशराज फिल्म्स की कुछ ऐसी ही उम्मीद 'जयेशभाई जोरदार' के साथ भी है। वहीं फरहान 'भाग मिल्खा भाग' के बाद दूसरी दफा स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। फरहान अब 'तूफान' के लिए भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस फिल्म को कितना पसंद करते हैं।  

लड़ाई के दो साल बाद मंच पर दिखे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, वीडियो में कर रहे डांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed