कई सारे बॉलीवुड स्टार्स को शादी के बंधन में बंधते देखा। शादी के बाद स्टार्स अब पहला वैलेंटाइंस वीक मनाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन-अपने पार्टनर को कितने प्यारे तोहफे देगा। सोशल मीडिया पर भी यह स्टार्स अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शादी के बाद उनका पहला वैलेंटाइन कैसा होगा, यह जानने के लिए उनके फैंस भी उत्सुक होंगे। मगर ऐसे कौन-से सेलिब्रिटीज हैं, जो 'एज अ मैरिड कपल्स' वैलेंटाइन डे मनाएंगे, आइए एक नजर डालते हैं ...
Valentines Day 2023: अथिया-केएल राहुल से नयनतारा और विग्नेश तक, इन स्टार कपल्स के लिए खास यह वैलेंटाइन वीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। उस वक्त अथिया और राहुल की मुलाकात उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों को एक दूसरे की कंपनी पहली नजर में पसंद आई, जिसके बाद बातों और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों के बीच अच्छी और गहरी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई इसका अंदाजा दोनों को तक नहीं हुआ। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे अथिया शेट्टी और केएल राहुल अब मैरिड कपल की तरह अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे। देखना यह दिलचस्प होगा कि दोनों एक दुसरे के लिए क्या स्पेशल प्लान करते हैं।
यह भी पढ़ें: रुबीना की कातिल अदाएं और कृति के बोल्ड लुक ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ राजस्थान की राजधानी जयपुर में शादी की थी। हफ्ते भर चले शादी समारोह को उनके लाखों फैंस ने बहुत प्यार दिया था। यह वैलेंटाइन डे उनके लिए भी काफी स्पेशल होने वाला है।
यह भी पढ़ें: बायकॉट 'पठान' पर अनुपम खेर ने दिया बड़ा बयान, कहा- जब पिक्चर अच्छी है तो...
अली फजल और ऋचा चड्ढा
बॉलीवुड के मोस्ट अवेटड शादियों में से एक शादी अली फजल और ऋचा चड्ढा की भी थी। बता दें ऋचा चड्ढा और अली फजल की लव स्टोरी फिल्म 'फुकरे' के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों एक दूसरे से पहली बार इस सेट पर ही मिले थे। अली को ऋचा से पहली बार मिलते ही प्यार हो गया था, लेकिन ऋचा ने पहले अली को प्रपोज किया था। वहीं साल 2017 में अपने रिश्ते के बारे में सबको बताया था। दोनों एक दूसरे के साथ ट्रैवलिंग और टाइम स्पेंड करते हमेशा देखा जाता है और अब देखना है कि वैलेंटाइन डे पर यह दोनों कपल्स क्या खास प्लान करते हैं।
यह भी पढ़ें: पठान ने 12वें दिन तोड़ा एक और रिकॉर्ड, फिल्म ने वैश्विक स्तर पर इतने करोड़ कमाकर रचा इतिहास
नयनतारा और विग्नेश
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने जून 2022 को चेन्नई के महाबलीपुरम में विग्नेश के संग शादी रचाई थी। नयनतारा की शादी साउथ से लेकर बॉलीवुड तक खूब चर्चा में रही। बता दें कि नयनतारा और विग्नेश काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। और अब दोनों अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे।
यह भी पढ़ें: सलीम खान को कौन बुलाता था शंकर? रामायण-महाभारत को लेकर रखते हैं ऐसी सोच