Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा सोनम कपूर को दी मां बनने की बधाई, बोलीं- इससे ज्यादा खुशी का समय और क्या होगा
सोनम कपूर ने आज बेबी बॉय को जन्म दिया है। ये जानकारी सामने आने के बाद से ही सेलेब्स के साथ फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाईयां दे रहे हैं। अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी एक्ट्रेस को मां बनने की बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की कपूर फैमिली से गुड न्यूज सामने आई। दरअसल एक्ट्रेस सोनम कपूर 20 अगस्त को मां बन गई हैं। नीतू कपूर ने सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से नोट साझा करते हुए सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस के मां बनने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद से ही फैंस के साथ सेलेब्स भी काफी खुश हैं और कपल को पेरेंट्स बनने की बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी सोनम कपूर और आनंद आहूजा को माता-पिता बनने की बधाई दी है।
लिखा- इससे ज्यादा खुशी का समय और क्या हो सकता है
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा- बधाई हो! सोनम कपूर और आनंद आहूजा आपके जीवन का इससे खुशी का समय और कौन सा होगा …और सबसे ज्यादा कोशिश करने वाला भी। उन्होंने दोनों को अपनी स्टोरी में टैग भी किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोटिकॉन्स भी पोस्ट किया है।
सेलेब्स ने जमकर बरसाया प्यार
अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम से मां बनने की खुशी साझा की है। जिस पर कई सेलिब्रिटी उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सोनम की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- नन्हें शहजादे को बधाई और हमारा सारा प्यार और आशीर्वाद। वहीं एक्ट्रेस मलाइका ने लिखा- बधाई हो, गॉड ब्लेस। इसी तरह से शिल्पा शेट्टी से लेकर, श्रद्धा कपूर, कटरीना कैफ, कृति सेनन, ट्विंकल खन्ना, जैकलीन फर्नांडिस, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारों ने सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा को पेरेंट्स बनने की बधाई दी है।