फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमा मालिनी ने लगवाया कोरोना का पहला टीका, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

Sat, 06 Mar 2021 03:34 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 06 Mar 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
hema malini has taken covid vaccine along with the public at Cooper Hospital
हेमा मालिनी - फोटो : सौजन्य हेमा मालिनी

ड्रीम गर्ल और मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार यानी आज कोविड 19 का टीका लगवा लिया है। उन्होंने कोविशील्ड की पहली डोज ली। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की है। इसके साथ ही अभिनेत्री बी टाउन के उन सेलेब्स में शामिल हो गई हैं जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है।

hema malini has taken covid vaccine along with the public at Cooper Hospital
हेमा मालिनी - फोटो : सौजन्य हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने ट्विटर अकाउंट पर फैंस संग जानकारी शेयर की है कि उन्होंने कोविड का टीका लगवा लिया है। अभिनेत्री ने टीका लगवाते फोटो भी शेयर की है और लिखा ‘मैंने कूपर अस्पताल में सार्वजनिक स्थल पर आमलोगों के बीच कोविड की वैक्सीन लगवा ली है’।

hema malini has taken covid vaccine along with the public at Cooper Hospital
हेमा मालिनी - फोटो : सौजन्य हेमा मालिनी

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह कुर्सी पर बैठी हैं और एक नर्स उन्हें टीका लगा रही है। वैक्सीन लेते समय अभिनेत्री काफी गंभीर लग रही हैं। उन्होंने अपना फेस मास्क संभाल रखा है। वहीं, दूसरी फोटो में वह वैक्सीन लगवाने के बाद एक पोस्टर से सामने खड़ी हैं और थम्स अप का साइन दिखा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hema malini has taken covid vaccine along with the public at Cooper Hospital
हेमा मालिनी - फोटो : सौजन्य हेमा मालिनी

इस पोस्टर में लिखा है ‘मैंने अपना टीका लगवा लिया है क्या आपने लगवाया’? इसके जरिए सांसद लोगों को टीका लगवाने के प्रति जागरूक कर रही हैं। आपको बता दें कि उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित एच. बी. टी. मेडिकल कॉलेज और डॉ. आर. एन. कूपर नगरपालिका सामान्य अस्पताल में टीका लगवाया है।

विज्ञापन
hema malini has taken covid vaccine along with the public at Cooper Hospital
हेमा मालिनी - फोटो : सौजन्य हेमा मालिनी

बता दें कि हेमा मालिनी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री के अलावा उत्तरप्रदेश के मथुरा से सांसद भी हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था। साथ ही वह सड़क से लेकर सदन तक कई मुद्दों को लेकर चर्चा में रही हैं। फिर चाहे वो मामला संसदीय क्षेत्र की समस्या का हो, स्वच्छ भारत अभियान हो, फिल्म इंडस्ट्री का हो या फिर किसान आंदोलन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed