{"_id":"5a8a75ce4f1c1bf07b8b8145","slug":"ileana-d-cruz-shares-her-experience-of-south-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इलियाना ने सुनाई साउथ इंडस्ट्री की आपबीती, बोलीं- डायरेक्टर जो करते थे वो बिलकुल पसंद नहीं था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इलियाना ने सुनाई साउथ इंडस्ट्री की आपबीती, बोलीं- डायरेक्टर जो करते थे वो बिलकुल पसंद नहीं था
Mon, 19 Feb 2018 08:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ileana D’Cruz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 11 साल के संघर्ष के बाद अब एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज किसी पहचान की मोहताज नहीं। जल्द ही वो अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड' में नजर आने वालीं हैं। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली इस एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दौर के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
2 of 5
इलियाना ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो साउथ इंडस्ट्री में थी तब शुरू-शुरू में तो उन्हें समझ नहीं आता था कि फिल्में कैसे बनती हैं। इलियाना ने बताया कि कैसे फिल्ममेकर एक्ट्रेसेज में हमेशा खूबसूरती खोजते रहते हैं। बकौल इलियाना, 'मेरे पहले सीन में स्लो मोशन में मेरी कमर पर एक बड़ा नारियल गिराया गया। जब मैंने निर्देशक से पूछा कि हम ये क्यों कर रहे हैं। उनके जवाब ने मेरे होश उड़ा दिए।
3 of 5
Iliana dcruz
इलियाना के मुताबिक डायरेक्टर ने उनसे कहा कि ये सीन सच में काफी खूबसूरत दिखेगा। जब इलियाना ने डायरेक्टर से क्यूं और कैसे जानना चाहा। तब डायरेक्टर ने कहा- तुम्हारे पास एक आकर्षक कमर है। यह किसी का भी दिल चुरा लेगी। ऐसे सीन्स के दौरान इलियाना सोचती थी कि यह जल्दी से पूरा हो जाए। जिसके बाद इलियाना की कमर पर कई सीन्स शूट किए जाते थे। अक्सर वह इस वजह से अनकंफर्टेबल भी हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इलियाना ने बताया कि वे उनके पास कई साउथ की फिल्मों के ऑफर आए। जिस वो सिर्फ पैसों के लिए ही करती थी। अपनी सातवीं साउथ इंडियन फिल्म करने के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि अब उन्हें ये सब नहीं करना चाहिए। जिसके बाद इलियाना ने 'बर्फी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जहां रणवीर कपूर उनके अपोजिट थे।
विज्ञापन
5 of 5
फिलहाल इलियाना फिल्म 'रेड' के प्रमोशन में बिजी हैं। जहां वो अजय देवगन के अपोजिट कास्ट की गई है। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। बता दें यह फिल्म 16 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'रेड' में 1980 की कहानी है जहां अजय एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर के रूप में दिखाई देंगे। इलियाना उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं। फिल्म से दोनों का एक रोमांटिक गाना अभी से फैंस की जुबां पर चढ़ने लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।