फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jahnvi Kapoor: जान्हवी ने शिखर के साथ रिश्ता किया कंफर्म? गले के हार की वजह से चर्चा में आईं अभिनेत्री

Wed, 10 Apr 2024 10:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 Apr 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
Is Jhanvi Kapoor confirms her relationship with shikhar pahariya see actress Necklace at maidaan screening
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई अदाकारा हैं। अपने अभिनय और खूबसूरती से वे लाखों दिलों पर राज करती हैं। पिछले कुछ समय से वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। 

Is Jhanvi Kapoor confirms her relationship with shikhar pahariya see actress Necklace at maidaan screening
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इन खबरों के बीच अब अभिनेत्री ने आखिरकार अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।  मुंबई में अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी 'मैदान' की स्क्रीनिंग पर वे अपने बॉयफ्रेंड के उपनाम का एक कस्टम हार पहने हुए नजर आईं। उनके हार में शिखू लिखा हुआ था, जिसने वहां मौजूद सभी का ध्यान आकर्षित किया। इवेंट में सफेद पैंटसूट और मैचिंग हील्स में  जान्हवी ने रेड कार्पेट पर बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने स्क्रीनिंग से पहले अपने पिता  बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Is Jhanvi Kapoor confirms her relationship with shikhar pahariya see actress Necklace at maidaan screening
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

काफी समय से जान्हवी और शिखर की डेटिंग की खबरें सामने आती रही हैं। इस साल की शुरुआत में 'कॉफी विद करण' शो में भी जान्हवी ने शिखर पहाड़िया संग अपनी नजदीकियों की ओर इशारा किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी स्पीड-डायल सूची में शीर्ष संपर्कों में से शिखर का भी नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Jhanvi Kapoor confirms her relationship with shikhar pahariya see actress Necklace at maidaan screening
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म बवाल के बाद जान्हवी राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वे एक महिला क्रिकेटर की भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्होंने  मशहूर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से प्रशिक्षण भी लिया है। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
Is Jhanvi Kapoor confirms her relationship with shikhar pahariya see actress Necklace at maidaan screening
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

वहीं, बोनी कपूर निर्मित फिल्म मैदान 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वे फुटबॉल कोच के किरदार में हैं। इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से है।
Netflix: इटली में 'नेटफ्लिक्स' पर मुकदमा, स्थानीय कलाकारों के अधिकारों को लेकर मुश्किल में दिग्गज ओटीटी कंपनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed