फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bade Miyan Chote Miyan: बड़े मियां छोटे मियां के 13 शॉट पर चली कैंची, जानें अक्षय-टाइगर की फिल्म का नया रनटाइम

Tue, 09 Apr 2024 07:54 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 09 Apr 2024 07:54 PM IST
सार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के 13 शॉट्स पर कैंची चली है। आइए अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म का नया रनटाइम जान लेते हैं। 

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan 13 shots Cut and akshay kumar tiger shroff film 63 second scenes were added
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। साथ ही दर्शकों को एक्शन और कॉमेडी का एक अनोखा अनुभव देने का वादा करती है। इसी बीच रिलीज से पहले आया फिल्म पर बड़ा अपडेट जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। 

Bade Miyan Chote Miyan 13 shots Cut and akshay kumar tiger shroff film 63 second scenes were added
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'बड़े मियां छोटे मियां' की कहानी को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए निर्माताओं द्वारा 13 शॉट्स हटा दिए गए हैं। 'मस्त मलंग' गाने के 7 सेकेंड हटा दिए गए हैं। नई क्लोनिंग तकनीक के परिचय के 55 सेकेंड और रोबोट के परिचय सीन के 27 सेकेंड हटा दिए गए हैं। 1 मिनट 12 सेकेंड लंबे रोबोट रिजेक्शन को भी हटा दिया गया है।

Thalapathy Vijay: GOAT के सेट पर किक स्कूटर चलाते दिखे दलपति विजय, रूस से सुपरस्टार का दिलचस्प वीडियो वायरल

Bade Miyan Chote Miyan 13 shots Cut and akshay kumar tiger shroff film 63 second scenes were added
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' - फोटो : सोशल मीडिया

हटाए गए अन्य सीन में कबीर (पृथ्वीराज सुकुमारन) द्वारा प्रिया और उनकी टीम नामक एक पात्र को डांटते हुए 57 सेकेंड, सैन्य अड्डे के सीन के 2 सेकेंड, फ्रेडी (अक्षय कुमार) और रॉकी (टाइगर श्रॉफ) के सीन के 4 सेकेंड हटा दिए गए हैं। इसके अलावा हवाई अड्डे के सीन का 1 सेकेंड, क्लोन के साथ बातचीत करते हुए कबीर का सीन 6 सेकेंड, गैलोज अनुक्रम का 1 मिनट 57 सेकेंड, नॉर्थ हैम्पटन एयरबेस सीन का 15 सेकेंड, वॉर रूम लोंगेवाला बेस सीन का 5 सेकेंड, 33 लैब एक्शन सीन के कुछ सेकेंड और फायर एक्शन सीन के 22 सेकेंड शामिल हैं।

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' का ट्रेलर जारी, प्यार और जंग की दास्तां बयां कर रहीं शाही गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan 13 shots Cut and akshay kumar tiger shroff film 63 second scenes were added
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में 1 मिनट 3 सेकेंड का सीन जोड़ा भी गया है, जिसका विवरण उपलब्ध नहीं है। कुल मिलाकर 'बड़े मियां छोटे मियां' के मेकर्स ने फिल्म से 423 सेकेंड यानी 7 मिनट 3 सेकेंड की कटौती की है और 63 सेकेंड जोड़ दिए हैं। पहले फिल्म की अवधि 2 घंटे 44 मिनट थी। अब, संशोधित रन टाइम 158 मिनट यानी 2 घंटे 38 मिनट है।

Badshah-Arijit Singh: अरिजीत सिंह के सम्मान में झुके बादशाह, मंच पर छुए गायक के पैर, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan 13 shots Cut and akshay kumar tiger shroff film 63 second scenes were added
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट एएजेड फिल्म्स के सहयोग से 'बड़े मियां छोटे मियां' प्रस्तुत करते हैं। अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित, और वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित यह फिल्म ईद 2024 पर रिलीज होने वाली है, जिसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

BMCM: अबू धाबी के BAPS हिंदू मंदिर में अक्षय-टाइगर ने टेका माथा, 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए लिया आशीर्वाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed