फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMCM: अबू धाबी के BAPS हिंदू मंदिर में अक्षय-टाइगर ने टेका माथा, 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए लिया आशीर्वाद

Tue, 09 Apr 2024 06:16 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 09 Apr 2024 06:16 PM IST
सार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज से पहले अबू धाबी में हैं। इस दौरान उन्हें बीएपीएस हिंदू मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेते देखा गया है। 
 

विज्ञापन
Akshay kumar Tiger shroff bowed their heads at BAPS Hindu temple in Abu Dhabi took blessings for Bade Miyan Ch
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ- बीएपीएस हिंदू मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

कल रात, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपने फैंस और शुभचिंतकों को सूचित किया कि वे अबू धाबी (यूएई की राजधानी) पहुंच गए हैं। वहीं आज कुछ देर पहले ही बॉलीवुड के दो दिलकश कलाकारों ने शहर के बीएपीएस हिंदू मंदिर में पूजा-अर्चना की। ये घटनाक्रम उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज से पहले आया है।

Akshay kumar Tiger shroff bowed their heads at BAPS Hindu temple in Abu Dhabi took blessings for Bade Miyan Ch
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉप ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों को दिव्य देवताओं की पूजा करते और धार्मिक संतों से आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। यदि आपको याद हो, तो यह मंदिर बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा निर्मित एक पारंपरिक हिंदू मंदिर है और अबू धाबी में पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है। 14 फरवरी 2024 को महंत स्वामी महाराज ने इसकी प्राण-प्रतिष्ठा की थी।

Akshay kumar Tiger shroff bowed their heads at BAPS Hindu temple in Abu Dhabi took blessings for Bade Miyan Ch
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीडियो के साथ अक्षय ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, 'अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के दर्शन करने का मौका मिला। यह बिल्कुल दिव्य अनुभव था। और हां, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और उगादि की शुभकामनाएं। ये शुभ अवसर आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशी, समृद्धि और नई शुरुआत लाएं।' यही मैसेज टाइगर श्रॉफ ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा था। दिलचस्प बात यह है कि आज से टाइगर के इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

Animal Actor Bobby Deol: आर्यन खान की वेब सीरीज पर बड़ा अपडेट, स्टारडम में दिखेगा बॉबी देओल का जलवा
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar Tiger shroff bowed their heads at BAPS Hindu temple in Abu Dhabi took blessings for Bade Miyan Ch
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' - फोटो : सोशल मीडिया

काफी अफवाहों और अटकलों के बाद, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने सोमवार रात (8 अप्रैल) को पुष्टि की कि 'बड़े मियां छोटे मियां' 10 अप्रैल को नहीं बल्कि 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएंगे। यह बदलाव इसलिए है क्योंकि फिल्म निर्माता फिल्म को ईद के अवसर पर रिलीज करना चाहते थे। पहले ईद विश्व स्तर पर 10 अप्रैल को मनाई जाने वाली थी। हालांकि, चंद्रमा की स्थिति में बदलाव के कारण, अब वैश्विक स्तर पर ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।

Sandeep Reddy Vanga: 'ये लोग पत्थर फेंकते हैं और हम चुप रहने की कोशिश करते हैं', ट्रोल्स पर भड़के संदीप

विज्ञापन
Akshay kumar Tiger shroff bowed their heads at BAPS Hindu temple in Abu Dhabi took blessings for Bade Miyan Ch
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अली अब्बास जफर के निर्देश में बनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ देश विदेश में पांच भाषाओं में रिलीज हो रही है। हिंदी के अलावा ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। फिल्म को थ्री डी और आईमैक्स में भी रिलीज करने की तैयारी है। 'बड़े मियां छोटे मियां' को 2 घंटे 43 मिनट 41 सेकेंड के रनटाइम के साथ सेंसर किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

Maharaja: 'महाराजा' बन इस दिन सिनेमाघरों में हुक्म चलाएंगे विजय सेतुपति! फिल्म की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed