फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayana: 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर चार्ज कर रहे भारी-भरकम रकम! माता सीता की भूमिका के लिए साई ने बढ़ाई फीस?

Tue, 09 Apr 2024 03:29 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 09 Apr 2024 03:29 PM IST
सार

खबरों की मानें तो रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम का किरदार निभाएंगे, जिसके लिए अभिनेता 75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ले रहे हैं। निर्देशक नितेश तिवारी रामायण को बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं। इसके लिए फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा है।

विज्ञापन
Nitesh Tiwari Ramayana Ranbir Kapoor Charges Huge amount to Play Lord Ram Sai Pallavi Hiked their Fee Reports
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हर दिन इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। रणबीर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी सेट से कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। फिल्म से जुड़ी हर रोज कोई न कोई खबर सामने आ रही है। अब फिल्म के कलाकारों की फीस का खुलासा हुआ है।

Nitesh Tiwari Ramayana Ranbir Kapoor Charges Huge amount to Play Lord Ram Sai Pallavi Hiked their Fee Reports
रणबीर कपूर (रामायण) - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम का किरदार निभाएंगे, जिसके लिए अभिनेता 75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ले रहे हैं। निर्देशक नितेश तिवारी रामायण को बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं। इसके लिए फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा है। भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर ट्रनिंग ले रहे हैं। इसके चलते इन दिनों रणबीर काफी दुबले-पतले भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेता का ट्रेनिंग के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। 

Huma Qureshi-Saqib Saleem: रोबोट के साथ डांस करते नजर आए हुमा कुरैशी और साकिब सलीम, वीडियो हुआ वायरल

Nitesh Tiwari Ramayana Ranbir Kapoor Charges Huge amount to Play Lord Ram Sai Pallavi Hiked their Fee Reports
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणबीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए भारी रकम मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने भगवान राम की भूमिका के लिए 75 करोड़ रुपये फीस मांगी है। रणबीर की ये फीस उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल से भी ज्यादा है।  

रामायण में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर ने की कड़ी मेहनत!

विज्ञापन
विज्ञापन
Nitesh Tiwari Ramayana Ranbir Kapoor Charges Huge amount to Play Lord Ram Sai Pallavi Hiked their Fee Reports
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्तूबर में पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रणबीर की मार्केट फीस एनिमल तक 70 करोड़ रुपये थी। संदीप वांगा रेड्डी निर्देशित फिल्म के लिए उन्होंने 50 प्रतिशत की कटौती की। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उन्होंने एनिमल के लिए 30 से 35 करोड़ रुपये की रकम चार्ज की है

विज्ञापन
Nitesh Tiwari Ramayana Ranbir Kapoor Charges Huge amount to Play Lord Ram Sai Pallavi Hiked their Fee Reports
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इस फिल्म में माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभाएंगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस किरदार के लिए उन्होंने भी अपनी फीस बढ़ा दी है। माता सीता की भूमिका के लिए साई पल्लवी छह करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। हालांकि, यह रणबीर की फीस से काफी कम है, लेकिन उन्होंने फिल्म के लिए अपनी कथित फीस 2.5 करोड़ रुपये से दोगुनी कर दी है। इन खबरों को लेकर फिलहाल, नितेश, रणबीर या साई की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

Devara: सुर्खियों में आए जूनियर एनटीआर, देवरा को लेकर दिए बयान ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed