फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: जैकी श्रॉफ के मेकअप आर्टिस्ट का निधन, 37 साल से थे साथ

Tue, 18 May 2021 09:46 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 18 May 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff make up artist shashi dada passed away
मेकअप आर्टिस्ट के साथ जैकी श्रॉफ - फोटो : Twitter- @bindasbhidu

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के अनुभवी मेकअप आर्टिस्ट शशि दादा का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की है। साथ ही बताया है कि वे 37 साल से उनके साथ काम कर रहे थे। कोरोना महामारी के बीच जब पूरा देश परेशानियों से जूझ रहा है, उस वक्त इस तरह की दुखद खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी के मैनेजर का निधन हो गया है। इस खबर ने भी सबको निराश कर दिया था। उसके कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक ऐसी ही खबर अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर के जरिए शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में उन्हें मनमोहन सिंह का लुक देने वाले युवा मेकअप आर्टिस्ट का निधन हो गया है। युवा प्रतिभा के इस तरह अचानक चले जाने से अभिनेता काफी दुखी थे। अब उसी तरह बॉलीवुड के बीड़ू जैकी श्रॉफ ने भी अपने मेकअप आर्टिस्ट के बारे में दुखद जानकारी दी है।

Jackie Shroff make up artist shashi dada passed away
Jackie Shroff - फोटो : social media

जैकी श्रॉफ के मेकअप आर्टिस्ट के निधन की खबर की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर के माध्यम से दी है। अभिनेता ने इसके लिए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘शशि दादा हमेशा मेरे दिल के एक गहरे कोने में रहेंगे। 37 साल से साथ रहे मेकअप आर्टिस्ट अब नहीं रहे।'
 

 

Jackie Shroff make up artist shashi dada passed away
Jackie Shroff - फोटो : social media

ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही अभिनेता के फैंस जानकारी पाकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। बता दें कि शशि दादा जैकी श्रॉफ के साथ एक दो साल नहीं बल्कि कई सालों से काम कर रहे थे। 37 साल के लंबे साथ के बाद उनका यूं चले जाना अभिनेता के लिए दुख की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff make up artist shashi dada passed away
Jackie Shroff - फोटो : Social media

जैकी श्रॉफ ने अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है। इसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है अभिनेता का उनके अच्छा-खासा लगाव रहा था। दोनों के बीच प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि अच्छे निजी संबंध भी थे। तस्वीर में दोनों एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। जैकी उनसे कुछ कहते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Jackie Shroff make up artist shashi dada passed away
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि इससे पहले हेमा मालिनी के सेक्रेटरी के निधन की खबर सामने आई थी। अभिनेत्री ने ट्विटर पर उनकी फोटो शेयर करते हुए एक उनके लिए भावुक नोट लिखा था और अपनी शोक संवेदना प्रकट की थी। साथ ही बताया था कि वह उनके साथ 40 सालों से काम कर रहे थे। उनके निधन से अभिनेत्री को काफी दुख पहुंचा था।
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed