बॉलीवुड में वैसे तो कई स्टार और सुपरस्टार हैं, लेकिन कुछ अभिनेता स्टारडम की जगह गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इन्हीं में से एक हैं अनुपम खेर। फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने वाले अनुपम खेर अपने तराशे हुए अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं। शायद यही वजह है कि वह स्वाभिमानी अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं। सैकड़ों मूवीज में तराशा हुआ आला किरदार निभाने वाले अनुपम खेर बेहतरीन अभिनेता तो हैं ही साथ ही वे राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले शख्स भी हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता इस उम्र में भी खूब सक्रिय रहते हैं। खासकर ट्विटर पर उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है। यहां वे अपने तमाम विचार साझा करते रहते हैं। कभी किसी सामाजिक मुद्दे पर तो कभी राजनीतिक विचारधाराओं और गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं। हाल ही में उन्होंने कोरोना को लेकर अपनी राय रखी थी। साथ ही सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सिस्टम की आलोचना की थी। और लोगों को एकजुट होकर मदद के लिए आगे आने के लिए कहा था। अब उन्होंने कुछ पंक्तियां लिखते हुए अपने मन की बात साझा की है।
पांच खबरें: चर्चा में अनुपम खेर का ट्वीट और सोनू सूद के नाम पर चल रहा है फर्जी कोविड-19 दान अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता का एलान हो चुका है। मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मिला है। अंतिम दो प्रतियोगी में ब्राजील की जूलिया गामा और मिस मैक्सिको एंड्रिया रही थीं। एंड्रिया को पूर्व मिस यूनिवर्स जोजीबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। वहीं भारत की तरफ से ताज की दावेदारी कर रहीं 22 वर्षीय एडलिन कास्टलिनो टॉप 5 में अपनी जगह बना पाईं। वो इस रेस से बाहर हो गईं और इसी के साथ भारत की एडलिन कास्टलिनो का मिस यूनिवर्स का ताज पाने का सपना टूट गया। इस समारोह का ग्रैंड फिनाले फ्लोरिडा के सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एंड कसीनो में आयोजित किया गया।
Miss Universe 2020: मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिला खिताब, भारत की एडलिन कास्टलिनो ने टॉप-5 में बनाई थी जगह
कोरोना संक्रमण ने कई जिंदगियों को निगल लिया है और अब साउथ सिनेमा से बुरी खबर आ रही है कि 'असुरन' फेम एक्टर नीतिश वीरा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह महज 45 साल के थे। कुछ दिनों पहले नीतिश कोरोना से संक्रमित हुए थे। चेन्नई के ओमानदुरर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें कई तरह की परेशानी हो रही थीं।
दुखद: तमिल एक्टर नीतिश वीरा का कोरोना संक्रमण से निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस
अमेरिकन सिंगर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस हाल ही में शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब वह घर लौट आए हैं। TMZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक निक को शनिवार को शूटिंग सेट पर चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि उनके चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। रविवार को निक वापस घर आ गए। बता दें, सोमवार से वह फिर से सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वायस’ की बाकी शूटिंग करेंगे।
शूटिंग के दौरान घायल हुए प्रियंका के पति निक जोनस, इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे
कोविड-19 महामारी में लोगों की सक्रिय तरीके से मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार को लोगों को उनके नाम का इस्तेमाल कर चल रहे फर्जी फाउंडेशन द्वारा चंदा एकत्र करने को लेकर आगाह किया। सूद (47) ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को आगाह करते हुए कहा कि एक संगठन है जो उनके नाम पर चंदा मांग रहा है जिसका उनसे कोई संबंध नहीं है।
फैक्ट चेक: सोनू सूद के नाम पर चल रहा है फर्जी कोविड-19 दान अभियान, अभिनेता ने किया आगाह