फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने माता-पिता के मुंबई वाले घर को दिया आलीशान लुक, एक-एक कोना देखते रह जाएंगे

Sun, 28 Feb 2021 03:03 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 28 Feb 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut shared a makeover video of her brother Akshit Ranaut and parents mumbai home
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

अभिनेत्री कंगना रणौत ने मुंबई स्थित उस घर का वीडियो शेयर किया है जहां शादी के बाद उनके भाई-भाभी और माता-पिता रह रहे हैं। उन्होंने अपनी नई भाभी के साथ मिलकर इस घर का काया पलट कर दिया है। घर की एक झलक उन्होंने फैंस संग ट्विटर पर शेयर की है।

kangana ranaut shared a makeover video of her brother Akshit Ranaut and parents mumbai home
डेकोरेशन के बाद का नजारा - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

उन्होंने घर के डेकोरेशन से पहले और बाद की फोटोज भी शेयर की हैं। कंगना ने पहले भी बताया था कि वह अपने भाई अक्षत और भाभी रितू के लिए उस घर का डेकोरेशन कर रही हैं। घर को पूरी तरह से तब्दील करने के बाद रविवार को उन्होंने वीडियो शेयर किया। बैलकोनी से शुरू करते हुए उन्होंने पूरे हॉल एरिया का नजारा कैमरे में कैद कर फैंस को दिखाया।

kangana ranaut shared a makeover video of her brother Akshit Ranaut and parents mumbai home
डेकोरेशन से पहले वाला घर - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

कंगना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘रितू और मैंने अपने पैरेंट्स के मुंबई वाले घर का काया पलट कर दिया है, पहले और बाद की फोटो शेयर करते हुए कि कैसे मम्मी पापा रहते थे और वो क्या चाहती है, इसमें उसके साथ काम करके मजा आया, उम्मीद है ये उनलोगों के काम आएगा जो होम डेकोर में रुचि रखते हैं। पहले ( पैरेंट्स को अधिक साधारण पसंद था)।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut shared a makeover video of her brother Akshit Ranaut and parents mumbai home
डेकोरेशन के बाद - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

इसके पहले उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें दिखाई पड़ रही बैलकोनी वाकई शानदार लग रही है। इसे उन्होंने पौधों की हरियाली से सजाकर और भी सुंदर बना दिया है। साथ ही पूरे घर का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। बैलकोनी से रात का नजारा काबिले तारीफ है।

विज्ञापन
kangana ranaut shared a makeover video of her brother Akshit Ranaut and parents mumbai home
kangana - फोटो : instagram

कंगना ने वीडियो शेयर कर ट्वीट किया ‘नवीनीकरण करने बाद का वीडियो। रितू और मैं प्यारे विक्टोरियन रंगों के साथ ग्लैमरस ज्यादा पसंद करते हैं, मेरे माता-पिता अधिक खुश हैं कि घर की महिला ने अब कार्यभार संभाल लिया है। आप किस शैली को पसंद करते हैं क्योंकि पुराने घरों का भी अपना ही विश्व आकर्षण रहा है। मुझे बतांए’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed