सब्सक्राइब करें

कुंभ के शाही स्नान पर ट्वीट करना इस एक्टर को पड़ा भारी, मिलने लगी जान से मारने की धमकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 15 Apr 2021 01:00 PM IST
सार

हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले पर एक पोस्ट साझा करने के बाद टीवी अभिनेता करण वाही को नफरत भरे संदेश और मौत की धमकी मिल रही है। 

विज्ञापन
Karan Wahi receives death threats for post on Naga Babas at Kumbh Mela amid COVID-19 crisis
Karan Wahi - फोटो : social media

हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले पर एक पोस्ट साझा करने के बाद टीवी अभिनेता करण वाही को नफरत भरे संदेश और मौत की धमकी मिल रही है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है।  करण वाही ने बताया कि उन्हें कोविड-19 महामारी के बीच कुंभ मेले में नागा साधुओं के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद अपमानजनक संदेश और जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने यूज़र्स से मिले मेसेजे के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने उन पर 'हिंदू भावनाओं को आहत करने' का आरोप लगाया।







Trending Videos
Karan Wahi receives death threats for post on Naga Babas at Kumbh Mela amid COVID-19 crisis
करण वाही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने लिखा, 'क्या नागा बाबाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम का कल्चर नहीं है? जैसे गंगा से पानी लेकर घर जाकर नहा लें। '  नागा बाबाओं और कुंभ मेले पर उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आई। लोगों ने उन्हें 'हिंदू भावनाओं को आहत करने' का आरोप लगाया गया। कई लोगों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बता दें कि उत्तराखंड में चल रहे महाकुंभ में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 102 तीर्थयात्री और 20 साधु कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  मेले में कई धार्मिक संगठनों के प्रमुखों ने कोरोना टेस्ट कराने से इनकार कर दिया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Wahi 💜 (@karanwahi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Wahi receives death threats for post on Naga Babas at Kumbh Mela amid COVID-19 crisis
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
करण वाही के अलावा अभिनेत्री ऋचा चढ्ढा  ने भी बेबाक अंदाज दिखाते हुए हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ पर निशाना साधा। एक वीडियो साझा करते हुए ऋचा ने इसे महामारी फैलाने वाला इवेंट बताया हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सबसे ज्यादा फैलाने वाला इवेंट।'

 
Karan Wahi receives death threats for post on Naga Babas at Kumbh Mela amid COVID-19 crisis
ऋचा चड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

इसमें बताया गया है कि शाही स्नान के मौके पर एक लाख भक्त गंगा नदी के किनारे खड़े हैं और ये सभी लोग कोरोना वायरस महामारी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दिया। कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं।

विज्ञापन
Karan Wahi receives death threats for post on Naga Babas at Kumbh Mela amid COVID-19 crisis
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'अगर यही सब रमजान में होता, तब आपकी हिम्मत नहीं होती ये ट्वीट करने की। ' वहीं, एक अन्य यूजर ने ऋचा चड्ढा के समर्थन लिखा, 'बिना सोचे इन सब चीजों को तुरंत रोक देना चाहिए।  यह सरकार के साथ-साथ लोगों को भी समझने की जरूरत है। ' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed