Katrina Kaushal wedding: कंडोम कंपनी ने विक्की-कटरीना की शादी को लेकर लिख दी ऐसी बात, यूजर्स बोले, 'इलाज से बेहतर है बचाव'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर फैंस के बीच बज़ बना हुआ है और आज फाइनली दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह कपल राजस्थान के होटल सिक्स सेंसेस में सात फेरे लेगा। जहां एक के बाद एक लगातार अपडेट जानने के लिए फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है तो वहीं इस समय सोशल मीडिया की दुनिया में इनकी शादी को लेकर एक ऐसी पोस्ट वायरल हो रही है जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये मजेदार पोस्ट की है ड्यूरेक्स कंपनी ने, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यूजर्स भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
ड्यूरेक्स इंडिया कंपनी ने विक्की और कटरीना की शादी को लेकर अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट किया है, इस पोस्ट में कंपनी की तरफ से लिखा गया है, 'प्रिय विक्की और कटरीना अगर हमें नहीं बुलाया तो जरूर ये मजाक होगा'। दरअसल ड्यूरेक्स इंडिया एक कंडोम निर्माता कंपनी है इसलिए यूजर्स इस पोस्ट के कई मतलब निकाल रहे हैं और जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'इलाज से बेहतर है बचाव'। अन्य यूजर भी इसी तरह से चुटकी लेने के अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां देखें पोस्ट।