बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल ने इंस्टाग्राम पर बहन की मेहंदी समारोह की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, मेरे पास वास्तव में दुनिया का सबसे खूबसूरत परिवार है। यहां तक कि बाहर से भी ज्यादा अंदर। पिछले जन्म में मैंने जो कुछ भी किया है, वह निश्चित रूप से मुझे इस जन्म में प्राप्त है। उन्होंने आगे इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि शरवरी वाघ भी अच्छी हैं।
Katrina Kaif: कटरीना कैफ के भाई ने शेयर की बहन की मेहंदी की खूबसूरत तस्वीर, शरवरी वाघ भी आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खूबसूरत तस्वीर में सेबेस्टियन के साथ शरवरी बाघ भी नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी बहनों के साथ-साथ शरवरी वाघ के साथ खिलखिलाते हुए पोज दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर में मेहंदी से सजे हाथों को भी फ्लॉन्ट किया। गौरतलब है कि शरवरी वाघ के विक्की के छोटे भाई सनी कौशल को डेट करने की अफवाह भी है।
View this post on Instagram
A post shared by Sebastien Laurent Michel (@sebastienlaurentmichel)
कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ ने भी मेहंदी फंक्शन की कई तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "और यह सर्द रात थी।" उन्होंने डांसिंग गर्ल इमोजी भी जोड़े। उनकी इस पोस्ट पर विक्की कौशल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "हाहाहा सच!"
उनके छोटे भाई सनी कौशल ने भी टिप्पणी करते हुए लिखा है "हाहाहा .. यह था, है ना।" वहीं, शरवरी वाघ ने भी लिखा, "हाहाहा मुझे कैप्शन पसंद है।" गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी के बंधन में बंधे थे।
विक्की और कटरीना ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी। लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को छिपा कर रखा था। इस साल की शुरुआत में उनकी सगाई की अफवाहें भी आईं थी, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया था। विक्की और कटरीना की रॉयल वेडिंग में इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे।