Khel Khel Mein: हीरामंडी के बाद खिलाड़ी कुमार के साथ धमाल मचाएंगे फरदीन, सामने आई 'खेल खेल में' की रिलीज डेट
फरदीन खान लंबे समय के बाद संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। अब इस प्रोजेक्ट के बाद फरदीन अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खेल-खेल में' धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल-खेल में की रिलीज डेट आउट
खेल-खेल में अक्षय अपने पुराने कॉमिक जोनर में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को एक बार फिर खिलाड़ी कुमार से कनेक्ट कर पाएगी। वहीं, बीते दिन 'भूल भुलैया' के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी अक्षय कुमार के साथ एक हॉरर फैंटेसी फिल्म पर मुहर लगाई है। बता दें कि अक्षय की यह कॉमिक फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म मेकर्स टी-सीरीज ने अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर, पंजाबी एक्टर और सिंग एमी वर्क और प्रज्ञा जायसवाल स्टारर इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की स्टार कास्ट संग एक तस्वीर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन विज्ञापन
फैंस की मिल रही है शानदार प्रतिक्रिया
फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय के डूबते करियर को अब आप ही सहारा दे सकते हैं फरदीन।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फरदीन एक के बाद एक अब स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'खिलाड़ी कुमार को फिर से पुराने अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।'
Raha Kapoor: राहा कपूर ने एक बार फिर चुराया प्रशंसकों का दिल, मम्मी आलिया के साथ दिखीं