फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खिलजी की पत्नी' ने पूछा, महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर क्यों नहीं आता गुस्सा

Thu, 23 Nov 2017 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Nov 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
'Khilji's wife' asked, why not anger on violence against women

‘पद्मावती’ विवाद फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी का किरदार निभा रही अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने विवाद करने वालों को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि भारत एक देश के तौर पर किस दिशा में जा रहा है।

'Khilji's wife' asked, why not anger on violence against women
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने बुधवार को उन लोगों पर सवाल उठाया है जो देश में महिलाओं के साथ प्रतिदिन होने वाली हिंसा पर गुस्सा नहीं होते। अदिति ने ट्विटर पर लिखा कि लोगों को उस वक्त गुस्सा क्यों नहीं आता जब महिलाओं का बलात्कार होता है, उन्हें बेचा जाता है, उनसे हिंसा की जाती है, उन्हें गर्भ में ही मार दिया जाता है।

मुझे अपने देश से प्यार है, लेकिन मैं अब इसे समझ ही नहीं पा रही हूं। मुझे लगता है कि मेरा देश समझ रहा होगा कि वह क्या बनता जा रहा है।
'Khilji's wife' asked, why not anger on violence against women
अदिति राव हैदरी
उन्होंने देशवासियों से कहा कि क्या मुझे अपना देश वापस मिल सकता है? वहीं टीवी अभिनेता करण पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे लगता है यह कहना सही होगा कि धमकी और सुपारी काम कर रही है जबकि पुलिस और सरकार अपने काम में व्यस्त हैं।

बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इस मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं जबकि छोटे कलाकार लगातार फिल्म के समर्थन में सामने आ रहे हैं। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता रोहित रॉय ने कहा था कि वे भारतीय होने और भारत में रहने को लेकर बेहद दुखी और निराश हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed