जीएसटी इंस्पेक्टर रह चुकीं अभिनेत्री कृति वर्मा मुश्किलों में घिर चुकी हैं। दरअसल, उन पर 263 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच में जुटा है। 'रोडीज' और 'बिग बॉस सीजन 12' में नजर आ चुकीं कृति पर आरोप है कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से धन प्राप्त किया है। इस मामले में ईडी ने अभिनेत्री को पूछताछ के लिए अपने ऑफिस भी बुलाया है।
Kriti Verma: कृति वर्मा पर ईडी ने कसा शिकंजा, 263 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया अभिनेत्री का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बीते साल केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से टैक्स रिफंड जारी करने के मामले में केस दर्ज किया था। इस मामले में आयकर विभाग के एक वरिष्ठ कर सहायक तानाजी मंडल अधिकारी, पनवेल के भूषण अनंत पाटिल समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। ईडी ने सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए के तहत जांच शुरू कर दी थी।
Kajol: अचानक इतनी गोरी कैसी हो गईं काजोल? अभिनेत्री ने खोला अपनी सुंदरता का राज, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
इस जांच में सीबीआई ने आईटी अधिनियम 2000 के तहत तानाजी मंडल, अनंत पाटिल, राजेश शांताराम शेट्टी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। पीएमएलए के तहत जांच से पता चला है कि 15 नवंबर 2019 और 4 नवंबर 2020 के बीच अधिकारी द्वारा 263.95 करोड़ रुपये के 12 फर्जी टीडीएस रिफंड जेनरेट किए गए थे। वहीं, गैरकानूनी तरीके से निकाले गए पैसों को अनंत पाटिल और अन्य लोगों के अकाउंट में डाला गया।
Pathaan: 'पठान नहीं तोड़ पाएगी दंगल का रिकॉर्ड', रॉनी स्क्रूवाला की इस ट्वीट पर मचा बवाल, यूजर बोले- जलन...
इस मामले में कहा जा रहा है कि मुख्य अभियुक्त तानाजी मंडल जब इनकम टैक्स में काम कर रहे थे, तब उनके पास आरएसए टोकन तक की पहुंच थी। साथ ही, उनके पास अधिकारियों के लॉगिन क्रैडेंशियल्स थे। आरोप है कि उन्होंने दूसरे साथियों के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया, जिसके बाद इन पैसों को भूषण अनंत पाटिल से जुड़े बैंक खाते समेत कई और बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया।
कृति वर्मा ने हरियाणा के गुरुग्राम में एक संपत्ति बेची थी, जिसे उन्होंने 2021 में काली कमाई से खरीदा था। उसकी कीमत उन्होंने अपने बैंक अकाउंट से चुकाई थी। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पता चला कि कृति वर्मा के बैंक खाते में 1.18 करोड़ थे, जो जमीन बेचकर आए थे। इसके बाद कृति के खाते को फ्रीज कर दिया गया। जांच के दौरान ईडी को पता चला कि कृति ने काली कमाई का इस्तेमाल लोनावला, खंडाला, कर्जत, पुणे और उडुपी इलाकों में जमीन खरीदने पर पनवेल और मुंबई में फ्लैट लेने साथ ही तीन लग्जरी कारों को खरीदने के लिए किया था। इन कारों में बीएमडब्ल्यू X7, मर्सिडीज जीएलएस 400 और ऑडी शामिल थीं।
Bollywood: महिलाओं ने गढ़े ऐसे किरदार कि लोग कर उठे वाह-वाह, फिल्मों ने भी मचाई धूम