बॉलीवुड में फिल्म की शूटिंग के वक्त कई बार ऐसा होता है कि हीरो और हीरोइन एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपनी ही किसी को-स्टार से शादी रचाई है। शूटिंग के समय प्यार हो जाना और शादी कर लेना बहुत ही आम बात है, लेकिन आज हम आपको उन डायरेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी ही फिल्म की हीरोइन पर दिल हार बैठे थे। ऐसा माना जाता है कि जब किसी फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाती है तो कलाकार अपने डायरेक्टर्स के साथ काफी समय बिताते हैं, जिससे वह आगे अपनी परफॉरमेंस को और सुधार सकें। ऐसे में बॉलीवुड के कई डायरेक्टर्स को उनकी अपनी ही फिल्म की अभिनेत्री से प्यार हो गया।
Bollywood: अपनी ही फिल्म की हीरोइनों पर दिल हार बैठे थे ये बॉलीवुड डायरेक्टर्स, फिर क्यों नहीं हो पाए एक?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप और हुमा कुरैशी
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक अनुराग कश्यप ने अभिनेत्री हुमा कुरैशी को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। उस समय फिल्म से जुड़े कई इवेंट्स में अनुराग और हुमा को एक-साथ देखा जाता था, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी। खबरों के मुताबिक साल 2013 में जब अनुराग की शादी में काफी परेशानी आने लगी थी तो उस दौरान वह और हुमा एक- दूसरे के करीब आए थे। हालांकि, हुमा ने एक इंटरव्यू में अनुराग के साथ उनके अफेयर की बात पर साफ इनकार कर दिया था।
Priya Ahuja: क्या अपने पति की वजह से शो से नदारद हैं रीटा रिपोर्टर? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
देव आनंद और जीनत अमान
फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ के निर्देशक देव आनंद का उनकी अपनी ही फिल्म की हीरोइन जीनत अमान पर दिल आ गया था। उस समय दोनों के अफेयर की खबरें खूब उड़ी थीं। हालांकि, अपने रिश्ते को लेकर दोनों में से किसी ने कभी कुछ खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन काफी साल बाद देव आनंद की आत्मकथा 'रोमांसिंग विद लाइफ' में उन्होंने जीनत अमान का जिक्र किया था और लिखा, ‘उस रिश्ते में उन्हें काफी मजा आया।’
Vivek Agnihotri: प्रकाश राज के कश्मीर फाइल्स को बकवास कहने पर फूटा विवेक का गुस्सा, बोले- मिस्टर अंधकार राज...
राम गोपाल वर्मा और अंतरा माली
निर्देशक राम गोपाल की ज्यादातर फिल्मों में अभिनेत्री अंतरा माली ही नजर आई हैं। अंतरा माली का फिल्मी करियर काफी छोटा रहा और पिछले लंबे समय से वह पर्दे से दूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय राम गोपाल और अंतरा का अफेयर चर्चित विषयों में से एक रहा है। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर अपने रिलेशन को लेकर कुछ नहीं कहा।
विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल
अभिनेत्री अमीषा पटेल फिल्मों के अलावा अपनी निजी लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री का कई अभिनेताओं और सेलेब्स के साथ अफेयर रहा है, लेकिन वह निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहीं। खबरों की माने तो अमीषा और विक्रम के अफेयर की खबर जब अमीषा की माँ को पता चला तो उन्होंने अमीषा को घर से निकाल दिया। हालांकि, अभिनेत्री ने कभी अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया।