फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Box Office Collection: पठान का जलवा अब भी बरकरार, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से महज इतनी दूर है फिल्म

Thu, 09 Feb 2023 09:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 Feb 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Day 16 India Shah Rukh Khan Deepika Padukone John  Abraham Movie Earnings
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की पठान का सिनेमाघरों में जलवा अभी भी बरकरार है। रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी पठान अब तक बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार अब भले ही थोड़ी सुस्त पड़ गई हो, लेकिन टिकट खिड़की पर यह फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि पठान अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 


Smriti Irani Daughter Wedding : स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ने लिए सात फेरे, देखें दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर

Pathaan Box Office Collection Day 16 India Shah Rukh Khan Deepika Padukone John  Abraham Movie Earnings
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान दर्शकों को लगातार सिनेमाधरों तक खींचने में कामयाब रही है। लंबे समय बाद शाहरुख को बड़े पर्दे पर देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। यही वजह है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के पहले एक्सटेंडेड हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो पठान 364.15 करोड़ का बिजनेस कर हिंदी भाषा में पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 
Bigg Boss 16: घर से बेघर होने के बाद निमृत-टीना ने किया यह काम, हक्के-बक्के रह गए शालीन भनोट

Pathaan Box Office Collection Day 16 India Shah Rukh Khan Deepika Padukone John  Abraham Movie Earnings
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा फिल्म ने दूसरे वीकएंड पर 65.75 करोड़ की शानदार कमाई की थी। वहीं, सोमवार को फिल्म ने 8.55 करोड़ और मंगलवार को 7.55 करोड़ का दूसरे बुधवार को 6.75 करोड़ का बिजनेस किया था। इस बीच अब फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे गुरुवार को 6 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 458.95 करोड़ हो गया है। 
Filmy Wrap: राखी को मिला आदिल के खिलाफ सबूत और मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे आमिर अली, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Day 16 India Shah Rukh Khan Deepika Padukone John  Abraham Movie Earnings
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

पठान यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब इसकी निगाह बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर है। बता दें कि बाहुबली 2 ने हिंदी भाषा में 510 करोड़ का कारोबार किया था। माना जा रहा जा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म प्रभास की फिल्म को पीछे छोड़ देगी। 
OTT: आखिर 'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' ओटीटी पर रिलीज क्यों नहीं हुई? जानें क्या है पूरा माजरा

विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Day 16 India Shah Rukh Khan Deepika Padukone John  Abraham Movie Earnings
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इस फिल्म के बाद जवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। जवान का निर्देशन एटली कर रहे हैं। वह अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं। इस फिल्म के बाद शाहरुख राजकुमार हिरानी की डंकी में भी नजर आने वाले हैं। 
Bold Kissing Scene: जब इन साउथ सुपरस्टार्स ने फिल्मों में दिए बोल्ड किसिंग सीन्स, देख दर्शकों के छूट गए पसीने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed