फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smriti Irani Daughter Wedding : स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ने लिए सात फेरे, देखें दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर

Thu, 09 Feb 2023 09:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 09 Feb 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
shanelle irani married with arjun bhalla see smriti irani daughter wedding first pic goes viral
शेनेल ईरानी,अर्जुन भल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी कि आज शादी हो चुकी है। शेनेल ईरानी ने अर्जुन भल्ला के साथ आज 9 फरवरी को सात फेरे लिए और दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। दोनों की शादी राजस्थान के नागौर में बने 500 साल पुराने ऐतिहासिक खींवसर फोर्ट में हुई। समारोह के लिए पूरे खींवसर किले को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
shanelle irani married with arjun bhalla see smriti irani daughter wedding first pic goes viral
शेनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला - फोटो : Amar Ujala Digital

शेनेल ईरानी की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी है। खींवसर फोर्ट बॉलीवुड स्टार्स की पसंदीदा जगहों में से एक रहा है। इस हाई प्रोफाइल शादी को बहुत ही पर्सनल रखा गया था। शादी में ईरानी और भल्ला परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। बेटी की शादी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बहुत ही खुश नजर आईं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में बारात में जमकर डांस भी किया। खींवसर फोर्ट की एक खास जगह पर दूल्हा और दुल्हन के वरमाला का कार्यक्रम रखा गया था।

OTT: आखिर 'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' ओटीटी पर रिलीज क्यों नहीं हुई? जानें क्या है पूरा माजरा
 
shanelle irani married with arjun bhalla see smriti irani daughter wedding first pic goes viral
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल, अर्जुन भल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके पति जुबिन ने और घर- परिवार के खास मेहमानों को ही शादी में आमंत्रित किया गया था। इस खास शादी के लिए धोरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया हैं। खींवसर फोर्ट में विशेष तैयारी की गई थी। रेतीले धोरों को लाइट्स और फूलों से सजाया गया था। इस दौरान कालबेलिया डांस की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ राजस्थानी सॉन्ग पर जमकर धमाल हुआ। गुरुवार को शैनेल और अर्जुन की शादी के फंक्शन सुबह से शाम तक हुए।
The Black Tiger: आखिर कौन हैं 'द ब्लैक टाइगर' रवीन्द्र कौशिक? बड़े पर्दे पर आने जा रही रियल हीरो की असली कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
shanelle irani married with arjun bhalla see smriti irani daughter wedding first pic goes viral
अर्जुन भल्ला - फोटो : अमर उजाला

शादी से जुड़ी जानकारी भी सामने आ चुकी है। अर्जुन भल्ला विंटेज कारों के काफिले में बारात लेकर पहुंचे थे। इससे पहले गुरुवार सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक रेगिस्तान में नाश्ता हुआ। इसके बाद 11 बजे चूड़ा की रस्म हुई और 12:30 बजे लंच हुआ। वहीं, दोपहर करीब 3 बजे फोर्ट से ही ढोल-नगाड़ों के साथ बारात भी निकली। बारात पहुंचने पर दुल्हन पक्ष की तरफ से दूल्हे पक्ष के लोगों को साफा पहनाया गया। इसके बाद बारात स्वागत हुआ और वरमाला की रस्म पूरी की गई।
Rajkumar Hirani: डंकी के बाद इस बायोपिक का निर्देशन करेंगे राजकुमार हिरानी, शाहरुख को दिया था फिल्म का ऑफर

विज्ञापन
shanelle irani married with arjun bhalla see smriti irani daughter wedding first pic goes viral
शेनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला - फोटो : Social media

तीन दिवसीय कार्यक्रम बेहद ही शानदार तरीके से किया गया। वहीं, अब शेनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला की शादी के बाद रिसेप्शन के लिए भी एक खास जगह को चुना गया। पूल साइड पर रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।
Sonu Sood: फैंस ने बनवाया अपने मसीहा सोनू सूद का चौथा मंदिर, अभिनेता बोले- मैं इसके लायक नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed