फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya: एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु से मिलते ही गले लगेंगे नागा चैतन्य, अभिनेता ने क्यों कही ये बात

Wed, 10 Aug 2022 01:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 10 Aug 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
Laal singh Chaddha actor Naga Chaitanya said if he meets ex wife Samantha Ruth Prabhu i will give a hug
सामंथा रुथ प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य एक समय पर टॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हुआ करते थे लेकिन दोनों ने आपसी सहमति से अपना रिश्ता खत्म कर दिया है और अपनी-अपनी लाइफ में आगे भी बढ़ गए हैं। हालांकि, यह भी सच है कि सामंथा और नागा चैतन्य एक-दूसरे से जुड़े सवालों का काफी शांति से जवाब देते हैं। बीते दिनों सामंथा रुथ प्रभु 'कॉफी विद करण' में शामिल हुई थीं और तब करण जौहर ने सामंथा से नागा चैतन्य से जुड़ा सवाल किया था और अब कुछ ऐसा साउथ अभिनेता के साथ भी ऐसा ही हुआ है। 

Laal singh Chaddha actor Naga Chaitanya said if he meets ex wife Samantha Ruth Prabhu i will give a hug
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

नागा चैतन्य अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का प्रमोशन कर रहे हैं और इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें नागा चैतन्य से उनकी एक्स वाइफ सामंथा से जुड़ा एक सवाल किया गया। इस दौरान अभिनेता से पूछा गया कि अगर वह सामंथा से अलग होने के बाद अब मिलते हैं तो वह कैसे रिएक्ट करेंगे? अभिनेता ने इस सवाल का काफी खूबसूरत जवाब दिया है। तेलुगू अभिनेता ने कहा कि अगर वह उनसे मिलते हैं तो वह सबसे पहले उन्हें हाय कहेंगे और फिर उनसे गले मिलेंगे।' 

Laal singh Chaddha actor Naga Chaitanya said if he meets ex wife Samantha Ruth Prabhu i will give a hug
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों नागा चैतन्य से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या वह और सामंथा रुथ प्रभु फिर से फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे? इस सवाल के जवाब में अगर ऐसा होता है तो यह एकदम क्रेजी होगा। लेकिन ये मैं नहीं जानता, केवल यूनिवर्स ही जानता है। देखते हैं आगे क्या होता है। हालांकि दोनों का ऑनस्क्रीन रीयूनियन आसान नहीं हो सकता है क्योंकि सामंथा ने हाल ही में 'कॉफी विद करण 7' में स्वीकार किया है कि दोनों के बीच अभी अच्छे हालात नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal singh Chaddha actor Naga Chaitanya said if he meets ex wife Samantha Ruth Prabhu i will give a hug
नागार्जुन, आमिर खान, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

नागा चैतन्य के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में तेलुगू में रिलीज हुई फिल्म 'थैंक यू' में नजर आए थे। इसके अलावा, वह 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के दोस्त की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उन्होंने तमिल एक्टर विजय सेतुपति को रिप्लेस किया था। यह फिल्म 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हो रही है। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में देखना होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार जाती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed