फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर को 90वें जन्मदिन पर मोदी सरकार से मिलेगा ये बड़ा सम्मान

Fri, 06 Sep 2019 06:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 06 Sep 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar to be honoured Daughter of the Nation award on 90th birthday by Modi government
Lata Mangeshkar and PM Modi - फोटो : file photo

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। उनकी गायकी की चर्चा दुनियाभर में है। लता जी की गायकी ने देश को गौरवान्वित महसूस कराया है। इस बीच मशहूर गायिका लता मंगेशकर से जुड़ी बड़ी खबर आई है। खबरों की मानें तो लता को भारत सरकार की ओर से जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।



Lata Mangeshkar to be honoured Daughter of the Nation award on 90th birthday by Modi government
lata mangeshkar - फोटो : file photo
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक लता मंगेशकर को भारत सरकार 'डॉटर ऑफ द नेशन' अवॉर्ड से सम्मानित कर सकती है। दरअसल, लता इस 28 सितंबर को 90 साल की हो जाएंगी। ऐसे में भारत सरकार मशहूर गायिका को सात दशकों से भारतीय संगीत में योगदान देने के लिए सम्मानित कर सकती है। 

 
Lata Mangeshkar to be honoured Daughter of the Nation award on 90th birthday by Modi government
lata mangeshkar - फोटो : file photo
रिपोर्ट के अनुसार गीतकार प्रसून जोशी ने इस खास मौके पर एक गाना भी लिखा है। सरकार से जुड़े करीबी सूत्रों ने कहा- 'मोदी जी लता जी की आवाज के प्रशंसक हैं। वह देश की आवाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्हें सम्मानित करना देश की बेटी को सम्मानित करना है। उन्हें आधिकारिक तौर पर देश की बेटी के टाइटल से नवाजा जाएगा।'  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar to be honoured Daughter of the Nation award on 90th birthday by Modi government
lata mangeshkar - फोटो : file photo

लता जी का जन्म 28 सितम्बर, 1929 को मध्यप्रदेश में इंदौर के एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ था। लता मंगेशकर एसडी बर्मन, शंकर जयकिशन, हेमन्त कुमार, सी. रामचंद्र, मदनमोहन, और सलिल चौधरी जैसे नामीगिरामी संगीतकारों की चहेती गायिका रही हैं।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar to be honoured Daughter of the Nation award on 90th birthday by Modi government
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube
आजकल के गायक-गायिका लता मंगेशकर प्रेरणास्त्रोत हैं। लता जी की को दादासाहेब फालके अवॉर्ड और भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। लता मंगेशकर ने हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं जैसे कि बंगाली और मराठी में गायिकी की है।   

यह भी पढ़ें:- लता मंगेशकर ने रानू मंडल को दी बड़ी नसीहत, कहा- 'गायकी में मेरी परछाई न बनो, ऑरिजिनल रहो वरना...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed