फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lux Golden Rose Awards 2018 bollywood star special gift for each other

'लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स 2018' में एकजुट हुए बॉलीवुड सितारे, एक-दूसरे के लिए दिया खास तोहफा

Wed, 12 Dec 2018 09:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Lux Golden Rose Awards 2018 bollywood star special gift for each other
shah rukh, rekha and karan johar - फोटो : amar ujala
समानता और बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के सम्मान का जश्न मनाने वाले,मेगास्टार शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, वरुण धवन के इस भव्य आयोजन का अपने टीवी स्क्रीन पर आनंद लें।
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित-नेने, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर और ईशान ने स्टेज पर अपने असाधारण परफॉरमेंस पेश किये 

प्रसिद्ध अभिनेत्री और प्रसिद्ध लक्स सुपरस्टार हेमा मालिनी, रेखा, जीनत अमान और हेलेन को बॉलीवुड में, और लक्स की 90 वर्ष की विरासत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स 2018 का तीसरे संस्करण में इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ चेहरे रेड कार्पेट पर चलते नजर आये, जिससे यह समारोह अधिक सुंदर, अधिक स्टाइलिश, अधिक शानदार हो गया। असाधारण परफॉरमेंस से भरपूर, 90 वर्षों की समृद्ध विरासत और आकर्षण से पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली लक्स सुदरियों के उत्सव, अवार्ड शो की मेजबानी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष के अवार्ड्स उन महिला कलाकारों का जश्न मनाते हैं जो इंडस्ट्री के पुरुष कलाकारों की प्रेरणास्रोत रही हैं।

सिनेमा स्क्रीन की प्रसिद्ध महिला कलाकारों का जश्न मनाते हुए दिये गये अवार्ड्स, समारोह की थीम के अनुसार थे। सुंदरियों के लिए निर्धारित की गई अवार्ड्स केटेगरी ने सौंदर्य के विभिन्न पहलुओं का प्रतिनिधित्व किया। ब्रेकथ्रू ब्यूटी, इमर्जिंग ब्यूटी, आइकॉनिक ब्यूटी, टाइमलेस ब्यूटी, कॉन्फिडेंट ब्यूटी, करिश्मेटिक ब्यूटी, अनस्टॉबपेबल ब्यू्टी, लीजेंडरी ब्यूटटी, बोल्डेस्ट ब्यूटी ओवर द डिकेड्स और टाइमलेस जोड़ी अवार्ड।

शो में बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय चेहरों के शानदार परफॉरमेंस भी देखे गये। अवार्ड्स समारोह के कुछ लुभावने और मोहक क्षणों के साथ इन सुदंरियों के व्यक्तित्वो के मजेदार और करिश्माई पक्ष को देखने के लिए ट्यून इन करें।

प्यारे मेजबान की भूमिका निभाने वाले करिश्माई शाहरुख खान के सामने सुंदरियों के पास ब्लश करने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा था। किंग ऑफ रोमांस होने के नाते, शाहरुख ने डांस किया, गाना गाया और पियानो बजाते हुए शानदार एंट्री ली। अपने अवार्ड लेने के लिए अभिनेत्रियां एक के बाद एक स्टेज पर आती रहीं और रात का जवां होना जारी रहा। कहने की जरूरत नहीं कि जब मंच पर किंग खान हों, तो मनोरंजन की कोई कमी नहीं होती है। और वही हुआ, जब उन्होंने बेहद प्रतिभाशाली आलिया भट्ट के साथ संवाद का एक गेम खेला। गेम के दौरान जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने हिंदी बोलने के कौशल को साबित करने के लिए एक गेम खेलने की कोशिश की, तो पूरे दर्शकों में हंसी का माहौल बन गया। जब शाहरुख खान ने रेखा के साथ मंच पर आकर्षक पल बिताये, और ऐसे कई और मौके रहे, जो बॉलीवुड के प्रशंसकों को इन प्रमुख बॉलीवुड महिलाओं के परफॉरमेंस से आश्चयर्यचकित कर गये। समारोह में उपस्थित रेखा, जीनत अमान और हेलेन जैसी प्रसिद्ध कलाकारों के साथ दर्शक अपनी पुरानी यादों में खो गये।

शो में अविश्वसनीय परफॉरमेंसेज की झड़ी लगी रही। वरुण धवन ने अपने सुंदर सह-कलाकारों दृबेहद आकर्षक जैकलिन फर्नांडीस और बेहद प्रतिभाशाली आलिया भट्ट को शुक्रिया कहा। भव्य अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा अपने पुरुष सह-कलाकारों के सुपरहिट ट्रैक्स पर किया गया मोहक परफॉरमेंस निश्चित ही दर्शकों का दिल चुरा लेगा। बॉलीवुड डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित-नेने ने मंच पर जबरदस्त परफॉरमेंस दिखाया और उन्होंने ड्रीम गर्ल, लैला मैं लैला, ये मेरा दिल, हवा हवाई और अपने गीत तम्मा तम्मा सहित लक्स सुपरस्टार के ट्रैक्स पर नृत्य प्रदर्शन किया। बॉलीवुड की सबसे युवा जोड़ी ईशान और जाह्नवी कपूर ने अपने रोमांटिक, हाई एनर्जी परफॉरमेंस के साथ स्टेज पर कमाल कर दिया। इस समारोह की विशेषताओं में, सिनेमा की प्रतिष्ठित महिलाओं का जश्न मनाते हुए और एक महत्वपूर्ण शानदार समारोह में हर युग की सुंदरियों को स्टे्ज पर आमंत्रित करते हुए किये गये बॉलीवुड पर राज करने वाले बादशाह खान, खिलाड़ी कुमार और बेहद आकर्षक वरुण धवन के परफॉरमेंस शामिल रहे जो इससे पहले कभी नहीं देखे गये। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed