Fashion 2: अमेरिका में प्रियंका से मिले मधुर भंडारकर, फैशन 2 को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर दे डाली ये सलाह
मधुर भंडारकर ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा से उनके अमेरिका वाले घर पर मुलाकात करते दिख रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद लोग फैशन 2 को लेकर उनसे तरह-तरह के सवाल करते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mohsin Khan: 32 साल के मोहसिन खान को पिछले साल आया था हार्ट अटैक, बदलने पड़े थे इतने अस्पताल
तस्वीर से तेज हुई फैशन 2 की चर्चा
इस फोटो ने सोशल मीडिया पर फैशन 2 बनने के कयासों को फिर से हवा दे दी है। फिल्मकार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बुधवार को एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "प्रतिभाशाली प्रियंका चोपड़ा से लॉस एंजिल्स में उनके शानदार निवास पर मिलना और चर्चा में शामिल होना एक खुशी की बात थी।" हालांकि, यह मुलाकात किस वजह से हुई मधुर ने इस बात का जिक्र कैप्शन में नहीं किया है।
लोगों ने दी ये सलाह
इंस्टाग्राम पर तस्वीर आते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने लिए उत्सुकता के साथ पूछा, "क्या हम फैशन 2 में कंगना रणौत और प्रियंका चोपड़ा की उम्मीद कर सकते हैं?" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या आप कंगना के बिना फैशन 2 बना रहे हैं? कृपया ऐसा न करें। सोनाली फैशन का मुख्य आकर्षण थी। इसे याद रखें।" इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने फिल्म में कंगना को कास्ट करने की वकालत की।
Vidaamuyarchi: अजित की 'विदामुयार्ची' का नया पोस्टर जारी, दिखी गणेश सरवनन और दशरथी नरसिम्हन की पहली झलकआखिरी बार इस फिल्म का किया निर्देशन
वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2022 में मधुर की आखिरी फिल्म बबली बाउंसर रिलीज हुई थी। फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में थीं। इसे सीधा ओटीटी पर लाया गया था। वहीं, इससे पहले आई उनकी फिल्म इंडिया लॉकडाउन जी5 पर रिलीज हुई थी।
Gadar 3: 'भावनाओं का एटम बम होगी गदर 3', सनी देओल की 'गदर' फ्रैंचाइजी की अगली किस्त पर निर्देशक का बड़ा खुलासा