फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh Bhatt talks about Alia Ranbir Kapoor baby amid reports of couple hospital visit

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की डिलीवरी पर पिता महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, बोले- नए सूर्योदय का इंतजार है

Sun, 06 Nov 2022 12:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Nov 2022 12:29 PM IST
सार

आपको बता दें कि इस साल जून में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।

विज्ञापन
Mahesh Bhatt talks about Alia Ranbir Kapoor baby amid reports of couple hospital visit
आलिया अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कपूर खानदान में जल्द किलकारी गूंजने वाली है। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंच गई हैं। आलिया आज अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ हॉस्पिटल पहुंची हैं। इसके बाद से फैंस कपूर खानदान के नए सदस्य के स्वागत के लिए बेसब्र हो रहे हैं। वहीं, कपूर परिवार और भट्ट परिवार में भी नए मेहमान के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच आलिया भट्ट के पिता और फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने अपने नए गाने 'गाम में रोला' पर बनाई रील, पोशाक में कातिल लग रहीं डांसिंग क्वीन

विज्ञापन

डिलीवरी के लिए आलिया भट्ट के अस्पताल में भर्ती होने पर महेश भट्ट ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'एक नए सूर्योदय का इंतजार है। जीवन की एक ताजा जगमगाती ओस की बूंद'। आपको बता दें कि इस साल जून में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। तब महेश भट्ट ने कहा था, 'वाह, मेरे बच्चे को बच्चा होने वाला है। मैं रणबीर और आलिया के लिए बेहद खुश हूं।'

Puneet Issar: जब दुर्योधन बनने की वजह से शर्मसार हुए पुनीत इस्सर, दावत में बुलाकर भी नहीं परोसा गया खाना

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था, जिसमें सिर्फ कुछ करीबी लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के कुछ समय बाद ही आलिया और रणबीर ने प्रेग्नेंसी का एलान किया। पहले तो लोग इस न्यूज से हैरान रह गए थे लेकिन फिर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने आलिया और रणबीर को ढेर सारी बधाई दी थी। प्रेग्नेंसी के एलान के तुरंत बाद ही आलिया अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हो गई थीं। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे पर दिख रहे प्रेग्नेंसी ग्लो की हर किसी ने तारीफ की। 

KGF Chapter 3: कब आएगी 'केजीएफ 3' और क्या है मेकर्स की प्लानिंग? रॉकी भाई ने किया खुलासा

विज्ञापन

बीते दिनों रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह कैसे अपने बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि पिछले महीने आलिया की गोद भराई की रस्म की गई थी। इसमें कपूर फैमिली और भट्ट फैमिली ने शिरकत की। आलिया भट्ट अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

 

Box Office Report: ‘मिली’ और ‘डबल एक्सएल’ से आगे निकली ‘फोन भूत’, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ‘कांतारा’ का हाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed