फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: 'सातवें आसमान पर हूं', अर्जुन कपूर संग रिलेशन को मलाइका ने बताया 'प्री हनीमून फेज'

Sun, 19 Mar 2023 10:50 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 19 Mar 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora shares that she is enjoying pre honeymoon phase with arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं। मलाइका का खुद से छोटे एक्टर को डेट करना भी सभी लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींचता है। अरबाज खान संग मलाइका के तलाक की वजह भी लोग अर्जुन कपूर को ही मानते हैं। वो बात अलग है कि एक्ट्रेस बात पर कई बार अपनी सफाई पेश कर चुकी हैं। उनके मुताबिक उनके और अरबाज के बीच काफी कुछ पहले जैसा नहीं रहा था।

Malaika Arora shares that she is enjoying pre honeymoon phase with arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media

साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हुआ था। हालांकि तलाक के बाद भी ये एक्स कपल अपने बेटे अरहान की खातिर एक-दूसरे से मिलते हैं और पार्टी भी करते हैं। वहीं तलाक के दो साल बाद ही मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था। हाल ही में मीडिया से बातचीत के  इंटरव्यू के दौरान मलाइका से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सवाल किए गए।

Malaika Arora shares that she is enjoying pre honeymoon phase with arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान मलाइका से अर्जुन को लेकर सवाल किया गया कि खुद से कम उम्र के व्यक्ति को डेट करना कैसा एक्सपीरियंस है? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मुझे लगता है कि यह अमेजिंग है। जब मेरा तलाक हुआ तो मुझे बोला गया था कि ये टैग हमेशा उनके साथ रहेगा। तलाक के बाद प्यार पाना एक अलग बात है। और फिर एक छोटे आदमी में प्यार ढूंढना, मुझे साफ तौर पर कह दिया गया था कि मैंने अपना मार्बल खो दिया है।

यह भी पढ़ें:  जूनियर एनटीआर को भारी सिक्योरिटी के बीच शख्स ने जकड़ा, फिर जो हुआ...देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora shares that she is enjoying pre honeymoon phase with arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अपनी बात को पूरा करते हुए आगे कहा, मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। अगर आप प्यार करते हैं, तो आप प्यार करते हैं। चाहे वह छोटा आदमी हो या बड़ा आदमी, जहां हम होते हैं यह उस स्पेस को डिफाइन नहीं कर सकता। मैं आभारी हूं कि मुझे एक साथी मिला जो मुझे समझता है। फैक्ट यह है कि वह जवान है और मुझे जवां रखता है। मुझे महसूस होता की मैं सबसे ऊपर हूं।

विज्ञापन
Malaika Arora shares that she is enjoying pre honeymoon phase with arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने अपनी वेडिंग प्लान को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि, हर चीज का अंत शादी ही क्यों होती है। शादी एक ऐसी चीज है जिसका डिस्कशन दो लोगों के बीच होता है। मलाइका के मुताबिक,अभी उन्होंने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जब ऐसा कुछ होगा तो वह जरूर बताएंगी। वह अर्जुन के साथ फिलहाल प्री-हनीमून फेज को एन्जॉय कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: सना खान ने होने वाले बच्चे के लिए मांगी दुआ, पोस्ट साझा कर फैंस से कही यह बात
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed