फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aalia Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग विवादों के बीच बुरी फंसी पत्नी आलिया, करीबी दोस्त ने दर्ज कराया केस

Sun, 19 Mar 2023 10:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 19 Mar 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya Siddiqui is in trouble her close friend made serious allegations in the court
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता नवाजुद्दीन  सिद्दीकी आज-कल अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता की पत्नी आलिया लगातार उन पर आरोपों की बौछार कर रही हैं। आलिया का कहना है कि नवाजुद्दीन उनके साथ बेहद गलत व्यवहार कर रहे हैं। अब इन सब के बीच हाल ही में,नवाज की पत्नी आलिया की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है। 

Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya Siddiqui is in trouble her close friend made serious allegations in the court
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

बीते दिनों नवाज की पत्नी आलिया ने अपने शौहर पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। नवाज ने भी अपनी पत्नी के आरोपों को खारिज करते हुए उसे बेबुनियादी बताया था। इस पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए नवाज ने कहा कि उन्हें जानबूझकर लोगों के सामने गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। अब खबर आ रही है कि आलिया के  करीबी दोस्त  मंजू गढ़वाल ने उन पर केस  दर्ज कराया है।

 

Fitness Freak Actresses: फिटनेस में करीना-कटरीना से कम नहीं ये अभिनेत्रियां, बढ़ाई भोजपुरी की शान

Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya Siddiqui is in trouble her close friend made serious allegations in the court
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

मंजू गढ़वाल ने आलिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मंजू से लाखों रुपये उधार लिए थे, जिसे अब वह लौटा नहीं रही हैं। मंजू ने कहा, आलिया ने चार साल पहले मेरे माता पिता से फिल्म बनाने के लिए 50 लाख रुपये उधार लिया था। अब इतने साल गुजर जाने के बाद भी वह पैसे वापस लौटाने का नाम नहीं ले रही हैं। आलिया ने मेरे परिवार से 27 लाख रुपये उधार लिया था। यही नहीं, उन्होंने अभी तक फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के भी सात लाख रुपये वापस नहीं दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya Siddiqui is in trouble her close friend made serious allegations in the court
पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

मंजू ने आगे कहा, ‘आलिया की फिल्म रिलीज होने से पहले उन्होंने मुझे चेक दिए थे, लेकिन वह बाउंस हो गया था, जिसके बाद उन्होंने 14 फरवरी 2023 तक सारे पैसे लौटाने का वादा किया था पर अब तक वह वादा पूरा नहीं कर सका है। यह मामले  अब कोर्ट तक पहुंच गया है और आलिया को  डिमांड नोटिस भेजा गया है।’

Jr NTR: जूनियर एनटीआर को भारी सिक्योरिटी के बीच शख्स ने जकड़ा, फिर जो हुआ...देखें वीडियो

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya Siddiqui is in trouble her close friend made serious allegations in the court
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : फाइल

आपको बता दें कि लंबे समय से आलिया नवाज पर तरह-तरह के इल्जाम मढ़ रही थीं, जिस पर नवाज ने कभी कोई टिप्पणी नहीं की,लेकिन अपने बच्चों की खातिर उन्होंने चुप्पी तोड़ी और दुनिया को सच बताया।नवाज के इस फैसले पर उन्हें फैंस से लेकर इंडस्ट्री के तमाम सितारों का भी साथ मिला था। यही नहीं, एक्ट्रेस कंगना ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नवाज के समर्थन में पोस्ट साझा किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed