फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेयर क्रीम के इस्तेमाल से नहीं बढ़े बाल, गुस्साए शख्स ने विज्ञापन करने वाले एक्टर पर ठोका मुकदमा, लगा जुर्माना

Wed, 06 Jan 2021 09:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 06 Jan 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
Malayalam Actor Anoop Menon Fined for advertisement Of Hair Cream Product
अनूप मेनन - फोटो : Twitter

केरल के एक कंज्यूमर कोर्ट ने हेयर क्रीम प्रोडक्ट के विज्ञापन में गलत दावा करने को लेकर एक मलयालम अभिनेता को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल अभिनेता ने इस हेयर प्रोडक्ट के असर के बारे में जाने बिना ही इसका विज्ञापन कर दिया। अभिनेता का नाम अनूप मेनन बताया जा रहा है। जिनके ऊपर इस मामले में जुर्माना लगाया गया है।

Malayalam Actor Anoop Menon Fined for advertisement Of Hair Cream Product
अनूप मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
त्रिसूर के जिला उपभोक्ता फोरम ने धात्री हेयर क्रीम (Dhathri Hair cream) बनाने वाली कंपनी और फिल्म अभिनेता अनूप मेनन के ऊपर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल फ्रांसिस वडक्कन नाम के एक शख्स ने ए-वन मेडिकल्स, धात्री आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड और अनूप मेनन के खिलाफ साल 2012 में शिकायत दर्ज कराई थी। 

 
Malayalam Actor Anoop Menon Fined for advertisement Of Hair Cream Product
अनूप मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस शिकायत में वडक्कन ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस हेयर क्रीम को जनवरी 2012 में 376 रुपये में खरीदा था। इस हेयर क्रीम को उन्होंने एक विज्ञापन देखने के बाद खरीदा था, जिसमें अनूप मेनन वादा करते हैं कि अगर इस प्रोडक्ट को 6 सप्ताह तक इस्तेमाल किया जाता है तो बाल बढ़ना शुरू हो जाएंगे। लेकिन यह क्रीम इस्तेमाल करने के बाद भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने फोरम में शिकायत दर्ज करते हुए 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी।

पढ़ें: बॉडी शेमिंग के खिलाफ इस बिंदास अभिनेत्री ने खोला मोर्चा, कहा- 'दूसरों के लिए खुद को बदलना नहीं जरूरी'
विज्ञापन
विज्ञापन
Malayalam Actor Anoop Menon Fined for advertisement Of Hair Cream Product
अनूप मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

फोरम के सामने अपने जवाब में अनूप मेनन ने कहा कि उन्होंने कभी भी इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया है। वो सिर्फ अपनी मां द्वारा तैयार किया गया तेल ही इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञापन में क्या बोला जा रहा है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि यह मैन्युफैक्चरर की 'स्टोरी' थी। उन्हें लगा कि यह प्रोडक्ट हेयर ग्रोथ नहीं बल्कि हेयर केयर के लिए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed