फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chiranjeevi: साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी हुए Covid पॉजिटिव, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

Mon, 09 Nov 2020 11:30 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 09 Nov 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Mega Star Chiranjeevi tested positive for COVID 19 He is under home quarantine
चिरंजीवी - फोटो : Twitter- @KChiruTweets

साउथ के सुपरस्टार अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) कोराना से संक्रमित हो गए हैं। कुछ देर पहले किए ट्वीट में उन्होंने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। चिरंजीवी के इस पोस्ट के बाद सभी उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #Chiranjeevi ट्रेंड कर रहे हैं। चिरंजीवी “मेगास्टार” के नाम से प्रसिद्ध हैं जिसकी वजह है उनकी बेहतरीन और रिकॉर्ड तोड़ फिल्में। 

Mega Star Chiranjeevi tested positive for COVID 19 He is under home quarantine
चिरंजीवी - फोटो : instagram/chiranjeevikonidela

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ''आचार्य की शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने कोविड टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे किसी प्रकार के कोरोना लक्षण नहीं है। अब मैं होम क्वारंटीन में हूं। पिछले 4-5 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आये हैं, वे सभी टेस्ट करवा ले। चिरंजीवी ने आगे कहा कि मेरे स्वास्थ्य के लोगों को अवगत कराता रहूंगा।''
 

Mega Star Chiranjeevi tested positive for COVID 19 He is under home quarantine
चिरंजीवी अपने बेटे रामचरन के साथ

चिरंजीवी के इस ट्वीट के बाद सभी अपने 'अन्ना' (बड़े भाई) के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस ने एक्टर को अपना ध्यान रखने को भी कहा है। बता दें हाल ही में एक्टर चिरंजीवी और नागार्जुन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। चिरंजीवी की आने वाली फिल्म आचार्य को लेकर काफी बज बना हुआ है। इसके अलावा वे 'चिरू 152' में भी काम करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mega Star Chiranjeevi tested positive for COVID 19 He is under home quarantine
चिरंजीवी
चिंरजीवी का असली नाम कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम चिरंजीवी रख लिया। चिरंजीवी साउथ इंडियन फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में हाथ आजमा चुके हैं। चिरंजीवी को पसंद करने वाले फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं।
 
विज्ञापन
Mega Star Chiranjeevi tested positive for COVID 19 He is under home quarantine
Chiranjeevi
1992 में आई फिल्म ‘घराना मोगुदु’ के चलते वह भारत के सबसे महंगे एक्टर बन गए थे। एक बार उन्होंने इस मामले में अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया था। चिरंजीवी को सात बार दक्षिण भारतीय फिल्मफेयर अवॉर्ड और चार बार नंदी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। चिरंजीवी काफी लग्जरी लाइफ स्टाइल जीते हैं। उनके बेटे राम चरण भी जाने माने अभिनेता हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed