फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर माधवन के बाद मिलिंद सोमन भी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर फैंस को दी जानकारी

Thu, 25 Mar 2021 07:53 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 25 Mar 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Milind Soman tests positive for coronavirus, in quarantine
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी एक बार फिर से अपने पैर पसार रही है। हाल ही में बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और अब खबर है कि अभिनेता मिलिंग सोमन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार शाम ट्वीट कर मिलिंद सोमन ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी। उन्होंने लिखा, 'टेस्टेड पॉजिटिव, क्वारंटाइन।' एक्टर के ट्वीट का साफ मतलब यही है कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव है जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।



Milind Soman tests positive for coronavirus, in quarantine
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर माधवन को कोरोना हो गया है। इससे पहले माधवन ने थ्री इडियट्स का एक पोस्टर साझा किया। जिसमें आमिर खान के साथ वे बैठे हुए हैं। उन्होंने लिखा कि आखिरकार ‘वायरस’ ने ‘रैंचो’ के बाद ‘फरहान’ को पकड़ लिया है और यह एक ऐसी जगह है जहां वे नहीं चाहते कि ‘राजू’ आए।  

Milind Soman tests positive for coronavirus, in quarantine
आमिर खान - फोटो : instagram/avigowariker

बता दें कि आमिर खान की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक अभिनेता ने शुरुआती लक्षणों के बाद अपना कोरोना संक्रमण टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह घर पर ही पृथकवास में हैं और कोरोना के उपचार के लिए सारी जरूरी एहतियात का पालन कर रहे हैं। आमिर ने इस परीक्षण के बाद अपनी खैरियत पूछने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और अपने संपर्क में आने वाले लोगों से एहतियातन अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman tests positive for coronavirus, in quarantine
रोहित सराफ - फोटो : instagram/rohitsaraf

इसके अलावा गुरुवार को ही फिल्म लूडो फेम अभिनेता रोहित सराफ का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। रोहित ने बताया कि वह सभी एहतियात बरत रहे थे इसके बावजूद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है।

विज्ञापन
Milind Soman tests positive for coronavirus, in quarantine
सतीश कौशिक - फोटो : instagram/satishkaushik2178

बता दें कि महाराष्ट्र में बीते कुछ हफ्ते में कोविड 19 के केस में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसका असर बॉलीवुड पर भी दिखा है। कई अभिनेता और अन्य सितारे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता-फिल्ममेकर सतीश कौशिक हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वह दो दिन घर पर क्वारंटीन रहे थे। इससे पहले रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन और संजय लीला भंसाली का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed