हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सोमवार की दोपहर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभिनेता कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। इससे पहले खबर आई थी कि अभिनेता की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द छुट्टी मिल जाएगी। वहीं अब फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ चुकी है। अभिनेता को आज ही यानी 12 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। साथ ही उनके सेहत की जानकारी भी फैंस के साथ साझा की गई।
Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अभिनेता को अस्पताल से मिली छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शनिवार, 10 फरवरी की सुबह मिथुन चक्रवर्ती के सीने में दर्द हुआ, जिसकी वजह से उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर डॉक्टरों की निगरानी में मिथुन का इलाज चला। अस्पताल ने मिथुन के स्वास्थ्य के बारे में बयान जारी करते हुए बताया था कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एमआरआई समेत कई जांच किए गए। इससे पहले दिन में वरिष्ठ डॉक्टरों और चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी साझा की थी।
Bade Miyan Chote Miyan: टाइगर ने फिल्म के सेट से साझा की बीटीएस तस्वीर, अक्षय के साथ एक्शन अवतार में आए नजर
वहीं अब अभिनेता के अस्पताल से घर आने पर फैंस के बीच खुशी का माहौल है। अभिनेता ने अस्पताल से बाहर निकलते हुए कहा, 'वास्तव में कोई समस्या नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझे अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। देखते हैं, मैं जल्द ही काम करना शुरू कर सकता हूं, शायद कल से ही काम शुरू हो जाए।' मिथुन चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उन्हें फोन किया था और उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल न रखने के लिए पीएम से डांट भी खानी पड़ी थी।
Bhakshak: समाज में भक्षकों की मौजूदगी पर भूमि ने जताई चिंता, इंटरव्यू में अपने सवाल से की समाज पर चोट
बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने भी सुबह अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। वहीं, भाजपा नेता ने भी दावा किया है कि अब अभिनेता बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। इससे पहले अभिनेता के बेटे नमोशी ने भी पिता के स्वास्थ्य के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि पिता मिथुन के पास उनके भाई मिमोह है और उनकी देखभाल कर रहे हैं। नमोशी खुद अपनी मां योगिता बाली के पास हैं और उनका ध्यान रख रहे हैं।
Kiran Rao: किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' का दूसरा गाना 'सजनी' हुआ रिलीज, छू जाएगा आपके दिल को
मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अभिनेता ने इस खबर के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और बंगाली में एक वीडियो में कहा था, 'मुझे गर्व है, मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ पाने की अनुभूति आज मुझे हो रही है। यह बिल्कुल अलग एहसास है। यह बहुत अच्छा एहसास है।'
77th BAFTA Awards: बाफ्टा अवार्ड्स के लिए सितारों की तैयारी अंतिम चरण में, जानिए कब और कहां होगा सीधा प्रसारण