फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Movie Review of Urvashi Rautela Starer Hate Story 4

Movie Review: लव-सेक्स और बदले की घिसीपिटी कहानी है उर्वशी रौतेला स्टारर हेट स्टोरी 4

Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
Movie Review of Urvashi Rautela Starer Hate Story 4
लव-सेक्स और बदले की कहानी 'हेट स्टोरी 4' में या कुछ भी नहीं। हेट स्टोरी2, 3, और अब इस सिरीज की नई फिल्म 'हेट स्टोरी4' में नया कुछ भी नहीं। कमजोर कहानी को सिर्फ बोल्डनेस के दम पर खींचने की असफल कोशिश फिल्म में साफ देखी जा सकती है। 'हेट स्टोरी' सीरीज की अभी तक फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन यह फिल्म इस मामले में निराश करती नजर आती है। 
विज्ञापन

 
फिल्म की कहानी दो रईस भाईयों विवान भटेना और करण वाही के इर्दगिर्द घूमती है। इसके बाद एंट्री होती है उर्वशी रौतेला की। दोनों भाई उसकी खूबसूरती के चक्कर में फंस जाते हैं और उसे जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाते हैं। गुलशन ग्रोवर, विवान और करण के पिता के रूप में नजर आए। इस तरह लव, सेक्स, धोखे और बदले की कहानी सामने आती है।
विज्ञापन


निर्देशक विशाल पंड्या ने इस कहानी को पिरोने की नाकाम कोशिश की। विशाल के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती थी वो थी पिछली कहानी का दोहराव और इस चुनौती का सामना उन्होंने बहुत ही सफलता से किया। उर्वशी रौतेला फिल्म में बेहद खूबसूरत लगी है। उनकी मादक अदाएं और जबरदस्त बोल्डनेस आपको स्क्रीन से नजर हटाने नहीं देते। मगर उर्वशी को अभी एक्टिंग के मामले में थोड़ा और मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करण वाही ने अच्छा काम किया है। विवान भटेना भी औसत रहे, दोनों ही टीवी आर्टिस्ट हैं। मगर इस बार बाजी करण मार ले गए। 'हेट स्टोरी 4' का बजट लगभग 20 करोड़ रु. बताया जा रहा है। फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट भी मिला हुआ है, ऐसे में चुनौती बड़ी होगी। फिल्म में गाने ठीक-ठाक हैं। सिर्फ बोल्डनेस का कॉकटेल ही मजबूत छौंका लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed