{"_id":"613351353bd84b5a2b7bf7b3","slug":"neetu-kapoor-says-kapoors-have-fake-arrogance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीतू कपूर बोलीं: कपूर खानदान में झूठा अहंकार, ऊपर से रुवाब, भीतर से हैं लल्लू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीतू कपूर बोलीं: कपूर खानदान में झूठा अहंकार, ऊपर से रुवाब, भीतर से हैं लल्लू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 04 Sep 2021 04:51 PM IST
सार
नीतू कपूर अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री हैं। वो 63 साल की हो चुकी हैं। उनका कहना है कि कपूर खानदान में झूठा अहंकार हैं। ऊपर से रुवाब है और भीतर से लल्लू हैं। नीतू कपूर ने पहली बार यह बात सार्वजनिक तौर पर कबूल की
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर, नीतू सिंह
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नीतू कपूर अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री हैं। वो 63 साल की हो चुकी हैं। उनका कहना है कि कपूर खानदान में झूठा अहंकार हैं। ऊपर से रुवाब है और भीतर से लल्लू हैं। नीतू कपूर ने पहली बार यह बात सार्वजनिक तौर पर कबूल की है कि कपूर परिवार के सदस्यों में झूठा अहंकार है। नीतू कपूर कपिल के शो में अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ दिखेंगी।
इस शो की एक झलक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है। जिसमें नीतू कपूर को यह कहते हुए दिखाया गया है। कॉमेडियन कपिल शर्मा, नीतू कपूर से कपूर खानदान के बारे में चर्चा कर रहे हैं। इसी दौरान नीतू कपूर कहती हैं, 'कपूर्स का ना एक फेक ऐरोगेंस है, कपूर ऐरोगेंस। ऊपर से रूवाब, अंदर से लल्लू ।' उनकी यह बात सुनकर उनकी बेटी रिद्धिमा चौंकती है। जबकि, कपिल और अर्चना पूरन सिंह यह सुनते ही जोर-जोर से हंसने लगते हैं। चैनल की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो क्लिक शेयर की गई है, जिसमें ऋषि कपूर शो में आये थे और उन्होंने कहा था कि वो इस शो में नीतू कपूर को भी लेकर आयेंगे।
कपिल शर्मा बता रहे हैं कि शो में ऋषि कपूर को आना था। हम लोग उनसे यह कहने में डर रहे थे कि अपने साथ नीतू मैम को लाएं। जब प्रॉडक्शन टीम ने उन्हें कॉल किया और कहा कि सर, नीतू जी को बुलाना है। इस पर ऋषि कपूर ने कहा कि उन्हें कॉल करो, मुझे क्यों कॉल कर रहे हो?
3 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल आगे बताते हैं कि इसके बाद उन्होंने नीतू कपूर को रात 10 बजे कॉल किया और पूछा, मैम, ऋषि जी आपके साथ नहीं हैं? इस पर नीतू कपूर ने उनको जवाब दिया कि अगर रात दस बजे मेरे पति मेरे साथ नहीं होंगे तो किसके साथ होंगे, कहां होंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले नीतू और ऋषि कपूर कपिल के शो में साल 2017 में आये थे। उस वक्त वो ऋषि कपूर की किताब 'खुल्लम खुल्ला' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। अब यह संयोग है कि नीतू और रिद्धिमा का एपिसोड भी उसी हफ्ते प्रीमियर हो रहा है। आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने अपनी किताब में कई खुलासे किये हैं। उन्होंने अपने पिता के अफेयर्स से लेकर अपनी पहली गर्लफ्रेंड तक कई चीजों को बेबाकी से अपनी आत्मकथा में लिखा है।
विज्ञापन
5 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : सोनी टीवी
आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कहा है। उनको किसी जमाने में बॉलीवुड का चॉकलेटी हीरो कहा जाता था। ऋषि कपूर ने किताब में अभिनेत्रियों पर अपने क्रश का भी खुल्लम-खुल्ला ही खुलासा किया है। उन्होंने नीतू कपूर और अपनी लव स्टोरी के बारे में भी विस्तार से जिक्र किया है। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 में मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उन्होंने 1973 से लेकर साल 2000 के बीच करीब 92 फिल्मों में रोमांटिक लीड का किरदार निभाया। साल 2008 में उनको फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। पत्नी डिंपल के साथ ऋषि ने करीब 12 फिल्मों में साथ अभिनय किया। 29 अप्रैल 2020 को सांस में तकलीफ के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।