सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: नेहा कक्कड़ ने शेयर कीं पति रोहनप्रीत सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीरें, यूजर्स ने दी यह प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 25 Oct 2021 02:06 PM IST
सार

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह नेहा और रोहनप्रीत सिंह की सालगिरह की तस्वीरें हैं।

विज्ञापन
Neha  and Rohanpreet's wedding anniversary celebration is straight out of a dream
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह नेहा और रोहनप्रीत सिंह की सालगिरह की तस्वीरें हैं। गौरतलब है कि नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई जिसके बाद अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, हमारी पहली वर्षगांठ का जश्न कैसा रहा !! असली सही? नेहा ने आगे अपने सभी प्रशंसकों को सालगिरह पर शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें विशेष महसूस कराया।



 

Trending Videos
Neha  and Rohanpreet's wedding anniversary celebration is straight out of a dream
नेहा और रोहनप्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे लिखा, आपका आशीर्वाद, पोस्ट, कहानियां, आपके टेक्स्ट संदेश, कॉल और सभी प्यार ने हमें बहुत खुश किया। ढेर सारा प्यार। इन तस्वीरों में नेहा और रोहनप्रीत बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। नेहा ने  गुलाबी रंग का सलवार-सूट पहना है और रोहनप्रीत डेनिम पर गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ दिख रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha  and Rohanpreet's wedding anniversary celebration is straight out of a dream
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram

दोनों ही एक बड़ी नाव पर सवार हैं, जो बेहद शानदार और आलीशान है। नेहा और रोहनप्रीत शाही माहौल में कैंडललाइट डिनर के लिए तस्वीरों में तैयार दिख रहे हैं। गौरतलब है कि नेहा और रोहनप्रीत ने एक साल से अधिक वक्त तक अफेयर के बाद पिछले साल शादी की है।

Neha  and Rohanpreet's wedding anniversary celebration is straight out of a dream
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की इन रोमांटिक तस्वीरों को 12 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट आ रहे हैं। उनके फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स दोनों की ही जोड़ी को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Neha  and Rohanpreet's wedding anniversary celebration is straight out of a dream
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि इससे पहले नेहा ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ प्री-एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलक साझा की थी। उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों ही मस्ती कर रहे थे। इस वीडियो की शुरुआत में ही नेहा मजाक में रोहनप्रीत के गले पर चाकू रख देती हैं और रोहनप्रीत चौंक पड़ते हैं। नेहा ने एक बार बताया था कि एक दिन बियर पीने के बाद रोहनप्रीत ने उन्हें मैसेज किया- नेहू, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता। चलो शादी करते हैं। उसकी इस हरकत को नेहा ने पहले तो नशे की हरकत के रूप में खारिज कर दिया।  लेकिन अगली सुबह जब वह एक वीडियो की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई, तो रोहनप्रीत उससे मिलने के लिए होटल के कमरे में आया और रात में जो कहा था उसे पूरा करने का इरादा व्यक्त किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed