फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   New Release: Deepika Padukone shares pictures from her upcoming film seen sitting with Siddhant Chaturvedi

न्यू रिलीज: दीपिका पादुकोण ने शेयर कीं अपनी आने वाली फिल्म की तस्वीरें, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ बैठी आईं नजर

Sun, 19 Dec 2021 10:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 19 Dec 2021 10:38 PM IST
सार

शकुल बत्रा की इस अनटाइटल्ड फिल्म में दीपिका के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
New Release: Deepika Padukone shares pictures from her upcoming film seen sitting with Siddhant Chaturvedi
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी है। शकुल बत्रा की इस अनटाइटल्ड फिल्म में दीपिका के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक इस फिल्म के नाम और रिलीज को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में फैंस इस बारे में जानने के लिए बेताब है।

विज्ञापन

इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, हां, थोड़ा इंतजार हो गया है। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, कभी-कभी आप किसी चीज का जितना ज्यादा इंतजार करते हैं उसके आने पर उसकी उतनी ही ज्यादा सराहना करते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 

New Release: Deepika Padukone shares pictures from her upcoming film seen sitting with Siddhant Chaturvedi
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे लिखा उम्मीद है कि यहां भी यही सच है। मुझे उस चीज का हिस्सा बनने का मौका मिला, जो मुझे वास्तव में जादुई लगता है। दिल में प्यार और अत्यधिक कृतज्ञता के साथ मैं आप सभी के साथ अपने प्यार को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। कल की घोषणा के लिए तैयार रहें।

New Release: Deepika Padukone shares pictures from her upcoming film seen sitting with Siddhant Chaturvedi
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

खबरों के मुताबिक दीपिका इस फिल्म में एक फिटनेस ट्रेनर की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है, जिसमें बहन बनीं दीपिका और अनन्या के बीच रिलेशन कॉम्प्लिकेट हो जाता है।

New Release: Deepika Padukone shares pictures from her upcoming film seen sitting with Siddhant Chaturvedi
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी के मुताबिक मेकर्स फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर सकते हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट और महीने को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed