फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nikita Dutta Wrap up shooting of Jewel Thief The Red Sun starring Saif ali khan Jaideep Ahlawat

Nikita Dutta: निकिता दत्ता ने 'ज्वेल थीफ- द रेड सन' की शूटिंग की पूरी, सैफ के साथ बिखेरेंगी अभिनय का जलवा

Tue, 28 May 2024 11:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 28 May 2024 11:35 PM IST
सार

फिल्म 'ज्वेल थीफ: द रेड सन' में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ निकिता दत्ता भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग पूरी की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
 

विज्ञापन
Nikita Dutta Wrap up shooting of Jewel Thief  The Red Sun starring Saif ali khan Jaideep Ahlawat
निकिता दत्ता, सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म कबीर सिंह से चर्चा में आईं निकिता दत्ता जल्द ही 'ज्वेल थीफ: द रेड सन' में नजर आने वाली हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक अभिनेत्री ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद निकिता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेट की तस्वीरें साझा कीं।

विज्ञापन

Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया की दुल्हन बनने को तैयार जान्हवी कपूर? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताया सच

विज्ञापन

Nikita Dutta Wrap up shooting of Jewel Thief  The Red Sun starring Saif ali khan Jaideep Ahlawat
निकिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
निकिता दत्ता ने साझा कीं तस्वीरें

इन फोटोज में  वे निर्माता ममता आनंद और निर्देशक के साथ सह-कलाकार कुणाल कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट की गई एक तस्वीर में सैफ को टोपी, भूरे रंग की टी-शर्ट और काली पैंट पहने देखा जा सकता है, जबकि निकिता काली ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में अभिनेत्री  फिल्म की शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाते हुए पूरी टीम के साथ दल की एक समूह तस्वीर भी पोस्ट की।

Nikita Dutta Wrap up shooting of Jewel Thief  The Red Sun starring Saif ali khan Jaideep Ahlawat
ज्वैल थीफ- द रेड सन की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसी होगी फिल्म की कहानी

'ज्वेल थीफ: द रेड सन' का निर्माण सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद अपने बैनर मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल कर रहे हैं। फिल्म की कहानी कथित तौर पर सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के पात्रों के बीच एक मनोरंजक लड़ाई के आसपास केंद्रित होगी। रॉबी के साथ सैफ की यह पहली फिल्म है। इस प्रोजेक्ट के लिए सैफ और सिद्धार्थ कई वर्षों के बाद एक साथ आए हैं। सैफ इससे पहले सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'सलाम नमस्ते' और 'ता रा रम पम' में  काम कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक 'ज्वेल थीफ- द रेड सन चैप्टर' सीधा ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।
Anees Bazmee: 'अक्षय समय को लेकर हैं पाबंद, देर से आते हैं सलमान', अनीस ने गिनाई दोनों कलाकारों की खूबियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed