फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Orry Shoot Vlog With Aamir Khan Daughter Ira Khan Amid Drug Case Controversy

ड्रग्स केस में पूछताछ के बाद भी बेफिक्र ओरी, आमिर की बेटी आयरा संग बनाया व्लॉग; देखें वायरल वीडियो

Sat, 29 Nov 2025 03:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 29 Nov 2025 03:36 PM IST
सार

Orry Drug Case Controversy: पिछले दिनों इंफ्लुएंसर ओरी से मुंबई पुलिस ने एक ड्रग्स केस के सिलसिले में पूछताछ की। इसके बाद ओरी ने एक व्लॉग आमिर खान की बेटी आयरा के साथ शूट किया। इसमें वह काफी बेफिक्र नजर आए।  

विज्ञापन
Orry Shoot Vlog With Aamir Khan Daughter Ira Khan Amid Drug Case Controversy
ओरी और आयरा - फोटो : इंस्टाग्राम@orry

विस्तार

इन दिनों बाॅलीवुड सेलेब्स के करीबी दोस्त और इंफ्लुएंसर ओरी मुश्किलों से दो-चार हो रहे हैं। उनका नाम एक ड्रग केस में सामने आया है। हाल ही में इस मामले को लेकर पुलिस ने ओरी से पूछताछ भी की है। लेकिन लगता है कि ओरी को इस बात का ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। इंस्टाग्राम पर ओरी ने आयरा खान के साथ एक व्लॉग शेयर किए। इसमें वह काफी मस्ती-मजाक कर रहे हैं। 

विज्ञापन

ओरी ने आयरा संग की ढेर सारी बातें 
बॉलीवुड बीबीएफ (BBF) नाम का एक व्लॉग ओरी ने आयरा के साथ शूट किया। इसमें वह ओरी ने आयरा के पति नुपुर के साथ मुंबई की सड़कों पर जॉगिंग भी की। साथ ही आयरा ने कई फनी बातें ओरी के साथ शेयर की। व्लॉग में ओरी ने कहा कि वह तब तब फेमस नहीं हैं, जब तक फराह खान का कुक दिलीप उन्हें पहचान ना ले।’  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)




यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन
ओरी का व्लॉग देखकर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोगों ने इसे पसंद किया। वहीं कुछ यूजर्स ने ड्रग्स केस को लेकर सवाल किए, ओरी पर तंज कसे। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई, तुम हर जगह क्यों होते हैं, ड्रग्स केस में भी तुम्हारा नाम है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ड्रग्स केस खत्म हो गया?’ इसी तरह के कई कमेंट्स यूजर्स ने ओरी को लेकर किए हैं।   



 

 

 

ये खबर भी पढ़ें: ड्रग्स केस में पूछताछ के बाद झूमते-नाचते दिखे ओरी, वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा 'बस मुझे जीने दो'

क्या ड्रग्स केस से जुड़ा पूरा मामला? 
कुछ दिन पहले ओरी को 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस ने समन भेजा था। पहले समन के बाद वह पेश नहीं हुए। पुलिस के सामने पेश होने के लिए ओरी ने दूसरी तारीख मांगी। हाल ही में वह मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए, ओरी से लगभग 8 घंटे पूछताछ हुई। इस मामले पर अब तक ओरी ने कोई बयान नहीं दिया। लेकिन ड्रग्स केस की पूछताछ के बाद वह बॉलीवुड फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च में नजर आ रहे हैं। साथ ही व्लॉगिंग भी कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed