फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   photos leaked of katrina kaif with south actress radhikaa sarathkumar from the set of merry christmas

Viral: 'मेरी क्रिसमस' के सेट से लीक हुईं कटरीना कैफ की तस्वीरें, आपने देखी क्या ?

Thu, 21 Apr 2022 11:26 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 21 Apr 2022 11:26 AM IST
सार

कटरीना कैफ की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की शूटिंग चल रही है। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। 
 

विज्ञापन
photos leaked of katrina kaif with south actress radhikaa sarathkumar from the set of merry christmas
कैटरीना कैफ - फोटो : Instagram

विस्तार

पिछले साल के अंत में शादी करने के बाद नई नवेली दुल्हनिया कटरीना कैफ कुछ दिनों पहले अपने सीक्रेट हनीमून से वापस आई हैं। अब कटरीना कैफ अपने काम पर लौट गई हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ स्कीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं और फिल्म से जुड़े अपडेट को लेकर प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन


तस्वीरों में क्या है?
इस बीच कटरीना कैफ की तस्वीरें तमिल अभिनेत्री राधिका सरथकुमार  के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के सेट की बताई जा रही हैं। इन तस्वीरों में कटरीना लाल और सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं राधिका सरथकुमार पुलिस वाली की भूमिका में दिख रही हैं।
विज्ञापन




विजय सेतुपति भी आएंगे नजर
25 दिसंबर को कटरीना ने विजय सेतुपति, निर्देशक श्रीराम राघवन और कई अन्य लोगों के साथ एक तस्वीर शेयर करके फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। अभिनेत्री ने लिखा- नई शुरुआत...मेरी क्रिसमस के लिए निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ सेट पर वापसी। कटरीना ने आगे लिखा- मैं हमेशा से श्रीराम राघवन के साथ काम करना चाहती थी। इस फिल्म के लिए @ एक्टर विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरीना इन फिल्मों में आने वाली हैं नजर
इसके अलावा कटरीना मनीष शर्मा की फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाली हैं। वह ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फोन भूत और फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed