फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Jonas not part of allu arjun and atlee film A6 reports movie production to start in 2025

Priyanka Chopra: अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म में नजर नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा, 'ए6' के निर्माण पर भी आया अपडेट

Sun, 06 Apr 2025 05:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 06 Apr 2025 05:20 PM IST
सार

Priyanka Chopra Film: कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभिनेता अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि, अब इस फिल्म पर नया अपडेट सामने आया है। 
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas not part of allu arjun and atlee film A6 reports movie production to start in 2025
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हाल ही में ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका चोपड़ा निर्देशक राजामौली की फिल्म के बाद एक और साउथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। कहा गया था कि प्रियंका चोपड़ा पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की महत्वाकांक्षी फिल्म में नजर आएंगी, जिसका संभावित नाम 'ए6' है। प्रियंका के फिल्म में शामिल होने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही थीं, इस बीच अब उनको लेकर खबर है कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन

 

प्रियंका नहीं होंगी फिल्म का हिस्सा
हाल ही में लगाई जा रही अटकलों से अलग अब प्रियंका चोपड़ा अभिनेता अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। पिंकविला को एक सूत्र ने पुष्टि की, 'प्रियंका चोपड़ा जोनस से अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म के लिए कभी बातचीत नहीं हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें एटली के निर्देशन में सलमान खान के साथ जोड़ी बनाने वाली एक पूरी तरह से अलग परियोजना के लिए विचार किया जा रहा था। लेकिन वह फिल्म अब निर्माण में नहीं है।'
Ground Zero: ट्रेलर से पहले मेकर्स ने जारी किया ‘ग्राउंड जीरो’ का नया पोस्टर, दुश्मन से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

विज्ञापन
विज्ञापन

डबल रोल में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
यह पुष्टि ऐसे समय में हुई है, जब प्रशंसक दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित आगामी फिल्मों में से एक ए6 के बारे में अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ए6 में अल्लू अर्जुन अपने करियर में पहली बार दोहरी भूमिका में होंगे, जो दर्शकों के लिए खास ट्रीट विजुअल होगा।
Manoj Kumar Prayer Meet: मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंचीं पत्नी शशि, एशा देओल और फरहान अख्तर भी आए नजर

विज्ञापन

2025 में शुरू होगा फिल्म पर काम
कहा जा रहा है कि फिल्म का निर्माण 2025 के अंत में शुरू होगा, प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा साउथ डेब्यू एसएस राजामौली की फिल्म से कर रही हैं, जिसका अस्थाई नाम 'एसएसएमबी 29' है। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का शेड्यूल पूरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed