फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: 'यह गाना मुझे अंदर तक हिला देता है', प्रियंका चोपड़ा ने की निक जोनस के परफॉर्मेंस की प्रशंसा

Fri, 08 Aug 2025 11:40 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 08 Aug 2025 11:40 AM IST
सार

Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर निक जोनस की एक खास तस्वीर शेयर की है और साथ ही उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए एक प्यारा नोट लिखा है।
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra reviews Nick Jonas Loved You Better performance says This song takes me out
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा, जो आज दुनिया की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं, अपनी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों से सभी का दिल जीत रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट रखती हैं और अपनी बेटी मालती मैरी की प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज उन्होंने निक जोनस की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया की स्टोरी पर शेयर की और लिखा  'लव्ड यू बेटर'
Priyanka Chopra reviews Nick Jonas Loved You Better performance says This song takes me out
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : IMDb
प्रियंका ने की निक की तारीफ
हाल ही में, प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के गाने 'लव्ड यू बेटर' की परफॉर्मेंस को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि यह गाना उन्हें बहुत भावुक कर देता है। फैंस ने भी उनकी इस पोस्ट पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई फैंस ने प्रियंका की इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं। 
Priyanka Chopra reviews Nick Jonas Loved You Better performance says This song takes me out
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nickjonas
भारत आने से पहले देखा था अलादिन शो
हाल ही में भारत आने से पहले, प्रियंका, निक और उनकी बेटी मालती ने न्यूयॉर्क में ब्रॉडवे शो 'अलादीन' देखा। प्रियंका ने इस खास पल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि यह उनके परिवार के लिए जादुई अनुभव था। उन्होंने शो के भारतीय कलाकारों की तारीफ भी की।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra reviews Nick Jonas Loved You Better performance says This song takes me out
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका और निक की शादी 
2018 में प्रियंका और निक की शादी हुई थी। जो हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ हुई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। 2022 में, उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया।
विज्ञापन
Priyanka Chopra reviews Nick Jonas Loved You Better performance says This song takes me out
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका का वर्कफ्रंट
हाल ही में प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब प्रियंका इन दिनों हैदराबाद में अपनी नई फिल्म 'SSMB29' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका 'द ब्लफ' और 'सिटाडेल 2' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: 'कंतारा चैप्टर 1' से रुक्मिणी वसंत का फर्स्ट लुक हुआ आउट, ट्रेडिशनल लुक से जीता दिल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed