{"_id":"5ab88c534f1c1b4f5a8b525e","slug":"r-madhavan-reveal-why-he-refuses-rohit-shetty-simmba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आर माधवन ने क्यों ठुकराया था विलेन का ऑफर, सोशल मीडिया पर खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आर माधवन ने क्यों ठुकराया था विलेन का ऑफर, सोशल मीडिया पर खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
R Madhavan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' काफी सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए आर. माधवन का नाम तय हुआ था, लेकिन इस फिल्म में वह नहीं दिखाई देंगे। फिल्म से उनका पत्ता कटने पर बाजार में कई तरह की खबरें आने लगी थीं। जिस पर माधवन ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।
madhavan
माधवन ने ट्विटर पर लिखा, दोस्तों, मैं और मेरा बेटा रोहित शेट्टी और उनकी फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं। मैं अपनी चोट के कारण रोहित शेट्टी की फिल्म का हिस्सा नहीं बन सका। इससे हम दोनों का दिल टूट गया। मैं ठीक हूं और रिकवरी कर रहा हूं। लेकिन, मेरे हाथ से बहुत बड़ा मौका निकल गया।
Hey folks .. So I am a huge crazy fan of Rohit Shetty and his films. As is my son. It breaks both our hearts that I’m not able to be a part of this film because of my injury. I’m well on my way to recovery but this is a huge opportunity and excitement lost.🙈🙈 https://t.co/9YJBctaCJI
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) March 25, 2018
madhavan
बता दें कि माधवन कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही कंधे की सर्जरी भी कराई है। माधवन को जिम में वर्कआउट करते समय चोट लग गई थी। हाल ही में उन्होंने बताया था कि चोट लगने की ही वजह से कई ऐसे प्रॉजेक्ट्स सो बाहर होना पड़ा जिसके लिए वह काफी उत्साहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhavan
ऐसी भी खबरें आई थीं कि माधवन से पहले यह रोल अभिषेक बच्चन को मिला था, लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 'सिंबा' में माधवन की जगह अब सोनू सूद ले सकते हैं। बता दें कि सिंबा साउथ की फिल्म टेंपर का रिमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था।